लाइव न्यूज़ :

सरकार बनाने में जुटी कांग्रेस, अहमद पटेल-कमलनाथ को भेजा मेघालय

By स्वाति सिंह | Updated: March 4, 2018 02:47 IST

मेघालय में सरकार का गठन की संभावना तलाशने के लिए पार्टी के दो बड़े नेताओं- अहमद पटेल तथा कमलनाथ को मेघालय दिया है।

Open in App

शिलांग, 3 मार्च: मेघालय में कांग्रेस 59 में से 21 सीट जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है बावजूद इसके वह बहुमत हासिल नही कर पाई है। यहां भी कही गोवा और मणिपुर जैसी स्थिति ना हो इसके लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। मेघालय में सरकार का गठन की संभावना तलाशने के लिए पार्टी के दो बड़े नेताओं- अहमद पटेल तथा कमलनाथ को मेघालय दिया है। बता दें कि पिछले साल मणिपुर और गोवा में त्रिशंकु विधानसभा बनी थी, लेकिन बीजेपी ने बड़ी ही चालाकी से छोटे दलों और निर्दलीयों की मदद से सरकार बना ली थी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शनिवार को अपने मकसद में कामयाब होने पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस मेघालय में अगली सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश करेगी। मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को आए नतीजों में वहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है।कमलनाथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और मुकुल वासनिक के साथ मेघालय पहुंचे हैं। वे यहां खंडित जनादेश के बीच प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने के अपने प्रयास में मेघालय के सभी क्षेत्रीय दलों के संपर्क में हैं। 

कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर धनबल का इस्तेमाल कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा ने वाममोर्चा को सत्ता से बेदखल कर दिया है लेकिन त्रिपुरा की जनता को जल्द ही समझ में आ जाएगा कि उनको गहरा आघात लगने वाला है। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस त्रिपुरा में मुख्य मुकाबले में नहीं थी।

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज