लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी को हराने के लिए साथ आए माया-अखिलेश, 2019 के संकेत?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 4, 2018 15:32 IST

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायाती ने गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देंगी। बीजेपी को रोकने की कवायद।

Open in App

उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने वरिष्ठ नेताओं से बैठक के बाद दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है। बीएसपी कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए हमने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करने का फैसला किया है। यह राजनीतिक रूप से एक बड़ी घटना है और 2019 चुनावों के लिए एक बड़े गठबंधन की गुंजाइश हो सकती है।

इस गठबंधन पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा, 'बीजेपी की आई बाढ़ के कारण एक होने को मजबूर हुई हैं एसपी और बीएसपी। सुना था जब बाढ़ आती है तो सांप और नेवला एक ही डाल पर बैठ जाते हैं, दुश्मनी छोड़ देते हैं। जब प्यास लगती है तो शेर और बकरी एक ही घाट पर पानी पी लेते हैं। ऐसा ही ये गठबंधन है।'

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव गठबंधन को लेकर नरम रुख रखते हैं। यूपी विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन किया था और संकेतों में मायावती को भी आमंत्रित किया था। लेकिन मायावती का रुख गठबंधन को लेकर सख्त रहा है। मायावती ने अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बैठक के बाद पहली बार गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ेंः- गोरखपुर और फूलपुर समेत इन सीटों पर उप-चुनाव की अधिसूचना जारी, 11 मार्च को होंगे मतदान

फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद सदस्य बनने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां से बीजेपी ने वाराणसी के पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी ने नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल और कांग्रेस ने मनीष मिश्र पर दांव लगाया है।

यह भी पढ़ेंः- यूपी-बिहार लोक सभा उपचुनाव: बीजेपी ने की प्रत्याशियों की घोषणा, सीएम योगी की सीट से लड़ेंगे उपेंद्र शुक्ला

गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का संसदीय क्षेत्र है। उनके इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने उपेंद्र दत्त शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। यहां से समाजवादी पार्टी ने प्रवीण कुमार निषाद को मैदान में उतारा है। यहां सपा ने निषाद पार्टी और पीस पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

गोरखपुर और फूलपुर लोक सभा सीट के लिए मतदान 11 मार्च को होगा। चुनावों के परिणाम की घोषणा 14 मार्च को होगी। गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और फूलपुर सीट उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

टॅग्स :मायावतीअखिलेश यादवगोरखपुरफूलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

ज़रा हटकेमहिला ने कुशीनगर एक्सप्रेस में बच्ची को जन्म दिया?, रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और नर्सों ने की मदद, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल