लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश उपचुनाव Live Updates: 10वें दौर की मतगणना में कोलारस और मुंगावली में कांग्रेस आगे, मतगणना जारी

By स्वाति सिंह | Updated: February 28, 2018 15:41 IST

Madhya Pradesh Byelection Results 2018: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: मुंगावली और कोलारस में रिकॉर्ड तोड़ 75 प्रतिशत वोटिंग हुई थी

Open in App

भोपाल, 28 फरवरी: मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए बुधवार को मतगणना जारी है। यहां 24 फरवरी को चुनाव हुए थे। शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोक नगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। कोलारस सीट पर मतों की गणना के लिए 23 दौर होंगे जबकि मुंगावली में 19 दौर की मतगमना होगी। कोलारस उपचुनाव में 22 और मुंगावली में 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।

Live News Updates in Hindi:- 

-मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव की मतगणना के 10 दौर पूरे हो चुके हैं और दोनों ही स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। 10वें दौर की मतगणना पूरी होने पर कोलारस में कांग्रेस ने 3,425 और मुंगावली में 3,602 वोटों की बढ़त बनाई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 10वें दौर की मतगणना में दोनों स्थानों पर कांग्रेस आगे चल रही है। कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को 37,370 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को 33,945 वोट मिले हैं। मुंगावली में कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव को 37,708 वोट जबकि भाजपा की बाई साहब को 34,106 वोट मिले हैं।  इससे पहले आठवें दौर की मतगणना में कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी को 30,839 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी को 28,230 वोट हासिल हुए। वहीं, अशोक नगर की मुंगावली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव को 30,738 और भाजपा प्रत्याशी बाई साहब को 27,346 वोट हासिल हुए।

-पांचवें दौर की मतगणना पूरा होने पर कोलारस में कांग्रेस को 2,139 वोटों और मुंगावली में 2,038 वोटों की बढ़त बनाई हुई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी केअनुसार, कोलारस में पांचवें दौर तक कांग्रेस उम्मीदवार को 19,556 और भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र जैन को 17,417 वोट मिले। वहीं, मुंगावली में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने 18,845 और भाजपा उम्मीदवार बाई साहब ने 16,807 वोट हासिल हुए है। 

-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे दौर की मतगणना पूरी होने पर कोलारस में कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र यादव और मुंगावली से कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव बढ़त बनाए हुए हैं। कोलारस में अभी तक कांग्रेस के महेंद्र सिंह को 10,928 और भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र जैन को 9,648 वोट मिले हैं। वहीं, मुंगावली में बृजेंद्र सिंह को 11,156 वोट मिले हैं, वहीं भाजपा की बाई साहब को 9,783 वोट मिले हैं।

- दो दौर की मतगणना पूरी हो गई है। मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव की मतगणना का तीसरा दौर पूरा हो चुका है। कांग्रेस दोनों ही स्थानों पर बढ़त बनाए हुए है। कोलारस में कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव 1,280 और मुंगावली में बृजेंद्र सिंह यादव 1,373 वोटों से भाजपा उम्मीदवारों पर बढ़त बनाए हुए हैं। -शिवपुरी जिले के कोलारस में कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र यादव ने बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र जैन पर 721 वोटों की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही अशोक नगर के मुंगावली में पहले दौर की मतगणना में पिछड़ने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र यादव ने बीजेपी उम्मीदवार बाई साहब पर 31 वोटों की बढ़त बना ली है। 

-गिनती के शुरूआती दौर में कोलारस से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र यादव आगे चल रहे हैं वहीं मुंगावली से बीजेपी की बाई साहब आगे चल रही हैं। जानकरी के मुताबिक शिवपुरी जिले के कोलारस में कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र यादव ने बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र जैन पर 832 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं अशोकनगर के मुंगावली में बीजेपी उम्मीदवार बाई साहब 266 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र यादव से आगे चल रही हैं। यह भी पढ़ें-जन्मदिन विशेष: 10 साल तक रहे मध्य प्रदेश के सीएम, हारकर अगले 10 साल निभाई ये कसम

गौरतलब है कि दोनों स्थानों पर कांग्रेस विधायकों के निधन के चलते उपचुनाव कराए गए थे। कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र यादव का बीजेपी के देवेंद्र जैन से मुकाबला है। वहीं, मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र यादव के सामने भाजपा की बाई साहब हैं। 

यह भी पढ़े-Exit Polls में दावा- त्रिपुरा में बनेगी बीजेपी की सरकार, मेघालय में कांग्रेस को लगेगा झटका

मध्य प्रदेश में भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए शनिवार को भारी मतदान दर्ज किया गया था। कोलारस में 72.82 प्रतिशत और मुंगावली में 77.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार दोनों विधानसभा क्षेत्रों का औसत मतदान 75 फीसदी रहा है। मतदान के दौरान कई स्थानों पर विवाद भी हुआ, साथ ही वीवीपीएटी तथा ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी भी देखने को मिली थी। वहीं मुंगावली के थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को चुनाव आयोग ने हटाने के आदेश दिए।

टॅग्स :मध्य प्रदेशविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

राजनीति अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल