लाइव न्यूज़ :

Lockdown extension: सूरत के 5 इलाकों में आज मध्यरात्रि से कर्फ्यू, 22 अप्रैल की सुबह छह बजे तक लागू रहेगा, प्रवासी कामगारों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: April 16, 2020 18:24 IST

मुंबई के बाद गुजरात के सूरत में प्रवासी कामगारों ने प्रदर्शन किया था। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस बीच विजय रूपाणी सरकार ने आज मध्यरात्रि से सूरत में 22 अप्रैल तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी। जिले के 5 इलाकों में लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन ने यह घोषणा सूरत में 12 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नये मामले सामने आने के बाद की।इन दिनों में सिर्फ महिलाओं को जरूरी सामान खरीदने के लिए दोपहर एक बजे से लेकर चार बजे तक तीन घंटे की छूट दी जाएगी।

अहमदाबाद/सूरतः गुजरात सरकार ने सूरत के पांच घनी आबादी वाले इलाकों में बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से एक हफ्ते के लिए कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में सचिव अश्वनी कुमार ने बताया कि ये इलाके सलाबतपुरा, महिधारपुरा, लालगेट, अठवालाइन और कमरुनगर पुलिस चौकी के अंतर्गत आते हैं। प्रशासन ने यह घोषणा सूरत में 12 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नये मामले सामने आने के बाद की।

सूरत जिले में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के 86 मामले आ चुके हैं। कुमार ने बताया कर्फ्यू 22 अप्रैल की सुबह छह बजे तक लागू रहेगा और इन दिनों में सिर्फ महिलाओं को जरूरी सामान खरीदने के लिए दोपहर एक बजे से लेकर चार बजे तक तीन घंटे की छूट दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं ने सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन नहीं किया और बड़ी संख्या में बाहर आईं तो यह रियायत वापस ले ली जाएगी। सूरत के पुलिस आयुक्त आरबी ब्रह्मभट्ट ने कहा कि कर्फ्यू जरूरी है क्योंकि कोविड-19 के कई मामले इन इलाकों से सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि रैपिड ऐक्शन फोर्स, राज्य रिजर्व पुलिस और स्थानीय पुलिस को इन इलाकों में कर्फ्यू का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए तैनात किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बुधवार को पुराने अहमदाबाद और दानिल्मिदा इलाके में 21 अप्रैल तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया था।

लॉकडाउन: सूरत में प्रवासी कामगारों ने बेहतर खाने के लिए

गुजरात के सूरत शहर के एक औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 100 प्रवासी कामगार एकत्र हो गए और लॉकउाउन के दौरान उन्हें दिए जो रहे भोजन के मुद्दे पर विरोध जताया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रवासी श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य पंडेसरा इलाके में सड़क पर बैठ गए।

उनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार से थे। उनकी शिकायत थी कि उन्हें दिया जा रहा भोजन उनके स्वाद के अनुसार नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी विधि चौधरी के नेतृत्व में एक पुलिस दल लॉकडाउन का पालन करने के लिए कामगारों को समझाने की खातिर वहां पहुंचा। चौधरी ने कहा कि यह उनके खाने के बारे में एक छोटा मुद्दा था।

स्थिति अब नियंत्रण में है। कुछ प्रवासियों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एनजीओ द्वारा उन्हें दिया जा रहा खाना उनके स्वाद के अनुसार नहीं है, क्योंकि वे मसालेदार और सामिष (नॉन-वेज) खाना पसंद करते हैं। इससे पहले बुधवार को पंडोल औद्योगिक क्षेत्र में भी सैकड़ों प्रवासी कामगारों ने इसी मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनगुजरातसूरतविजय रुपानीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा