लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में भाजपा सरकार का एक साल पूराः सीएम येदियुरप्पा ने मांगा सहयोग, वह लोगों के ऋणी हैं, कभी नफरत की राजनीति नहीं की

By भाषा | Updated: July 27, 2020 18:37 IST

“आपके आशीर्वाद से मेरी सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है…बची हुई अवधि के दौरान आप सभी के सहयोग से, राज्य के चहुंमुखी विकास के दृष्टिकोण के साथ स्थिर सरकार उपलब्ध कराना मेरा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये मैं अपनी क्षमताओं से परे जाकर ईमानदारी के साथ काम करूंगा।”

Open in App
ठळक मुद्देमैंने कभी नफरत की राजनीति नहीं की, मैंने उन लोगों के प्रति भी सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जिन्होंने मेरी आलोचना की।इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये मैं अपनी क्षमताओं से परे जाकर ईमानदारी के साथ काम करूंगा।जद(एस) और कांग्रेस के गठबंधन वाली एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार के विश्वास मत में हार जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाई थी।

बेंगलुरुः कर्नाटक में अपनी सरकार के एक साल पूरा करने पर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को बचे हुए कार्यकाल के दौरान सभी से सहयोग का अनुरोध किया जिससे स्थिर सरकार देने के साथ ही राज्य के चौमुखी विकास के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

अपने कार्यकाल को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच लिंगायत समुदाय से आने वाले येदियुरप्पा ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वह लोगों के ऋणी हैं और उनका एक मात्र लक्ष्य राज्य को प्रगति के पथ पर आगे ले जाना है।

येदियुरप्पा ने कहा, “आपके आशीर्वाद से मेरी सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है…बची हुई अवधि के दौरान आप सभी के सहयोग से, राज्य के चहुंमुखी विकास के दृष्टिकोण के साथ स्थिर सरकार उपलब्ध कराना मेरा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये मैं अपनी क्षमताओं से परे जाकर ईमानदारी के साथ काम करूंगा।”

मैंने कभी नफरत की राजनीति नहीं की, मैंने उन लोगों के प्रति भी सम्मानपूर्वक व्यवहार किया

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम “लोगों के अनुकूल सरकार, एक साल” में अपने संबोधन में येदियुरप्पा ने कहा, “मैंने कभी नफरत की राजनीति नहीं की, मैंने उन लोगों के प्रति भी सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जिन्होंने मेरी आलोचना की। मेरा एक मात्र उद्देश्य सभी के सहयोग से राज्य को प्रगति के पथ पर आगे ले जाना है।”

उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान राज्य की 28 में से 25 सीटों पर भाजपा की जीत और दिसंबर में हुए उपचुनावों में 15 में से विधानसभा की 12 सीटों पर पार्टी की जीत को रेखांकित करते हुए इसे उनके नेतृत्व में हुए काम पर मुहर बताया। येदियुरप्पा 26 जुलाई 2019 को चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

जद(एस) और कांग्रेस के गठबंधन वाली एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार के विश्वास मत में हार जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाई थी। इस मौके पर उन्होंने विधान सौध में एक पुस्तिका का विमोचन भी किया जिसमें सरकार की उपलब्धियों का जिक्र है।

इस कार्यक्रम में सभी जिलों के प्रभारी मंत्री अपने जिला मुख्यालयों से डिजिटल माध्यम से जुड़े। यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। येदियुरप्पा ने कहा कि कोविड-19 महामारी नहीं होती तो राज्य के विकास की गति कहीं ज्यादा होती।

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सिद्धारमैयाकांग्रेसजनता दल (सेकुलर)एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा