लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव: जनसभा में पीएम मोदी पर जमकर बरसीं सोनिया, कहा- उनपर कांग्रेस मुक्त भारत का भूत सवार है

By स्वाति सिंह | Updated: May 8, 2018 18:10 IST

सोनिया गांधी ने मंगलवार (आठ मई) लगभग दो साल बाद किसी राजनैतिक जनसभा को सम्बोधित किया।

Open in App

बेंगलुरु, 8 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बस चंद दिन शेष बचे हैं। इस समय कर्नाटक का राजनैतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों दल अपना पूरा जोर लगा रही हैं।सोनिया गांधी ने मंगलवार (आठ मई) लगभग दो साल बाद किसी राजनैतिक जनसभा को सम्बोधित किया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा मंगलवार को बीजापुर में रैली को संबोधित किया। 

सोनिया गांधी कहा कि कि पीएम मोदी पर कांग्रेस मुक्त भारत का भूत चढ़ा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में सिद्धारमैया सरकार ने इंदिरा कैंटीन की शुरूआत की। इसके साथ ही सिद्धारमैया सरकार ने ही कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाया है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: ये रहीं VVIP सीट्स, सिद्धारमैया-येदियुरप्पा-कुमारस्वामी की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर

चुनाव स्पेशल: क्या बीएस येदियुरप्पा के कारण कर्नाटक हार जाएगी बीजेपी?

जनसभा में सोनिया ने भ्रष्टाचार खत्म करने के वादे को लेकर पीएम मोदी से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि लोकपाल का क्या हुआ ? उन्होंने आगे कहा कि मोदी एक अच्छे वक्ता हैं और एक अभिनेता की तरह बोलते हैं लेकिन इससे लोगों का पेट नहीं भरेगा। सोनिया ने कई मुद्दों पर पीएम मोदी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' नारे पर सवाल उठाया और उन पर कर्नाटक की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा 'सूखे की परेशानी झेल रहे सभी राज्यों को केंद्र सरकार से सहायता मिली। लेकिन, कर्नाटक को बहुत कम दिया गया। ये किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। मैं मोदी जी से पूछती हूं कि क्या यहीं सबका साथ, सबका विकास है।'

ये भी पढ़ें: चुनाव स्पेशल: 30 सालों का इतिहास है गवाह, कर्नाटक हार सकती है कांग्रेस

एचडी देवगौड़ाः ज्यादा होशियारी ने औंधे मुंह गिराया, इसबार बन सकते हैं किंगमेकर

गौरतलब है कि कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 15 मई को आएंगे। कर्नाटक में इस समय सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार है। कांग्रेस ने सिद्धारमैया को ही अपना अगला सीएम उम्मीदवार बनाया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी  ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं जेडीएस ने पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी को राज्य के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018सोनिया गाँधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील