लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनावः BJP के 224 में 83 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, जनता का सेवक बनने उतरे हैं 391 दागी

By स्वाति सिंह | Updated: May 7, 2018 16:40 IST

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस बार के चुनाव में लगभग 15 प्रतिशत यानि 391 उम्मीदवार दागी हैं, जिनमें 254 के खिलाफ बेहद गंभीर मामले दर्ज हैं।  

Open in App

बेंगलुरु, 7 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब बस पांच दिन शेष हैं। सभी पार्टियां जीत के लिए ऐड़ी-चोटी का जोड़ लगाते दिख रही हैं। हाल ही में आई एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार कुल 2560 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमाने मैदान में उतरे हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस बार के चुनाव में लगभग 15 प्रतिशत यानि 391 उम्मीदवार दागी हैं, जिनमें 254 के खिलाफ बेहद गंभीर मामले दर्ज हैं।  ये भी पढ़ें: 'नमो एप' पर युवा कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी, कहा- राजनीति में हिंसा के लिए जगह नहीं

उल्लेखनीय है कि इस बार बीजेपी ने कुल 224 उम्मीदवार, कांग्रेस ने  220 तो जेडीएस के 199  उतारे हैं। जिनमे से बीजेपी के कुल 83 उम्मीदवारों के खिलाफ अपराधिक मामले हैं, कांग्रेस के 220 तो जेडीएस के कुल 41 के खिलाफ केस दर्ज हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार की पार्टी हाल फिलहाल फिर से कर्नाटक चुनाव में मैदान में उतरी है। जेडीयू ने 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिनमे से 5 खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

बता दें कि 2013 के चुनाव में कुल 195 ही अपराधिक उम्मीदवार थे, लेकिन इस बार यह आकड़ा बढ़कर 254 हो गई है।  इन दागियों में 4 उम्मीदवारों पर हत्या जैसे आरोप है इसके अलावा 25 पर हत्या के खिलाफ कोशिश किए जाने जैसे मामले दर्ज हैं।  इसके अलावा 23 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनपर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं।   

ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव से पहले मायावती की बड़ी घोषणा, अखिलेश यादव के साथ मिलकर लड़ेंगी अगला लोक सभा चुनाव

कर्नाटक चुनाव: जब बेल्लारी में टकराई थीं सोनिया-सुषमा, नोकझोंक में बहू-बेटी तक आ गई थी बात

एडीआर द्वारा जारी इन आकड़ों में यह साफ देखा जा सकता है कि अपराधियों की इस लिस्ट में बीजेपी के उम्मीदवार सबसे ज्यादा हैं।  वहीं दुसरे नंबर पर कांग्रेस हैं।  एडीआर ने यह रिपोर्ट नॉमिनेशन के समय कैंडिडेट द्वारा हलफनामे में दी गई जानकारी के आधार पर जारी किया है। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह