लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनावः कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी का नाम नहीं, भाजपा ने कहा-प्रथम परिवार में खींचतान चरम पर

By भाषा | Updated: November 14, 2019 19:10 IST

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड में अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उससे कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम गायब है। उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी समझता है कि रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर जो मुकदमे चल रहे हैं, उनमें कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। इसलिए उन्होंने अभी से प्रियंका गांधी वाड्रा से किनारा बनाना शुरू कर दिया है।”

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रथम परिवार में आपसी खींचतान जारी है।प्रतुल ने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा का अब जनता के बीच में कोई जनाधार नहीं बचा है।

भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम न होने पर तंज कसते हुए कहा है कि यह साबित करता है कि कांग्रेस के प्रथम परिवार में खींचतान चरम पर है और कांग्रेस ने भी अंततः स्वीकार कर लिया है कि गांधी परिवार का जनता के बीच आकर्षण समाप्त हो गया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज कहा कि कांग्रेस ने झारखंड में अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उससे कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम गायब है। उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी समझता है कि रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर जो मुकदमे चल रहे हैं, उनमें कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। इसलिए उन्होंने अभी से प्रियंका गांधी वाड्रा से किनारा बनाना शुरू कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रथम परिवार में आपसी खींचतान जारी है और गांधी परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है। प्रतुल ने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा का अब जनता के बीच में कोई जनाधार नहीं बचा है।

टॅग्स :इंडियाकांग्रेससोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा