लाइव न्यूज़ :

जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव 2018: JDU का ब्रह्मर्षि समाज फैक्टर और RJD का इस समीकरण पर दांव

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: March 10, 2018 08:22 IST

Jahanabad Bypoll 2018: नीतीश को यह साबित करना है कि उन्होंने बीते चुनाव में लालू के सहयोग से मिले जनादेश से हटकर भारतीय जनता पार्टी के साथ जाना सही था।

Open in App

जहानाबाद में सीधी मुकाबला लालू बनाम नीतीश का है। बिहार में दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं, जहानाबाद और भभुआ। लेकिन भभुआ सीट बिहार की दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने अपने सहयोगियों के लिए छोड़ दी हैं। ऐसे में जहानाबाद उपचुनाव लालू प्रसाद यादव की साख बचाने का दबाव उनके बेटे तेजस्वी पर आ गया है। दूसरी ओर नीतीश को यह साबित करना है कि उन्होंने बीते चुनाव में लालू के सहयोग से मिले जनादेश से हटकर भारतीय जनता पार्टी के साथ जाना सही था।

ऐसे में दोनों ही पार्टियां राजनीति के जितने तौर-तरीके हो सकते हैं, सब लगा दी। शुक्रवार को प्रचार खत्म होने तक दोनों पार्टियों ने यह ध्यान रखा कि उन्हें किन फैक्टर पर खेलने में फायदा है। ऐसे में जनता दल यूनाइटेड ने अपने पुराने आजमाए हुए मगध क्षेत्र के ब्रह्मर्षि समाज वोट फैक्‍टर पर दांव लगाया है। इस सीट पर ब्रह्म‌‌‌र्षि समाज के वोटरों का प्रभुत्व है। लेकिन पूरे इलाके में एक भी विधायक इस समाज से नहीं है। ऐसे में जेडीयू ने बिरादरी फैक्टर खेलते हुए अभिराम शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

दूसरी ओर आरजेडी के नये नवेले नेता तेजस्वी यादव ने पिता के निर्देश पर अपनी सीटिंग सीट पर विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के निधन के बाद उनके बेटे सुदय यादव पर दांव खेला है। पिछले चुनाव में यहां आरजेडी को भारी संख्या में जनमत मिला था। 

जहानाबाद विधानसभा सीट के प्रमुख मुद्दे

यह विधानसभा क्षेत्र कृषि आधारित है। यहां ज्यादा वोटर किसान हैं। ऐसे में सिचाई यहां की प्रमुख समस्या है। इसके अलावा शिक्षा व नौकरी के अवसर भी लगातार प्रमुख समस्याओं में बने हुए हैं। हालांकि यहां पहले भी पसंदीदा नेता के आधार पर वोटिंग होती आई है। क्षेत्र राजनैतिक कसौटी पर हमेशा खरा उतरता रहा है। इस बार भी यहां प्रमुख मुद्दा प्रतिशोध और सहानभूति ही रहे। ज्यादातर प्रचार रैलियों में दूसरी पार्टी को नीचा दिखाने वाले भाषण दिए गए।

विधानसभा चुनाव 2015 में क्या हुआ था

2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आमने सामने थे। एनडीए के रालोसपा के प्रत्याशी और महागठबंधन की तरफ से आरजेडी के प्रत्याशी में सीधी टक्कर हुई थी। इसमें आरजेडी के मुन्द्रिका सिंह यादव जीत दर्ज की थी। तब एनडीए के रालोसपा के उम्मीदवार प्रवीण कुमार को 46,137 वोट और आरजेडी के मुन्द्रिका सिंह यादव को 76,458 वोट मिले थे।

इससे पहले 2010 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के अभिराम शर्मा ने ही इस सीट पर आरजेडी के सच्चितानंद यादव को हराया था। उस वक्त अभिराम शर्मा को 35,508 और आरजेडी के सच्चितानंद यादव को 26,941 वोट मिले थे। लेकिन इस बार गणित पूरी तरह से बदल गई है।

वर्तमान में अगर यहां सीट आरजेडी की है और दिवंगत विधायक मुंद्रिका सिंह यादव की क्षेत्र में अच्छी पकड़ बताई जाती है। उनकी छवि एक साथ-सुथरे नेता के रूप में थी। इसका लाभ उनके बेटे को मिल सकता है। लेकिन क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखने वाली एनडीए की सहयोगी पार्टी रालोसपा इस बार जेडीयू को समर्थन दे रही है। इससे चुनाव और दिलचस्प हो गया है।

टॅग्स :उपचुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनुआपाड़ा विधानसभा सीट उपचुनावः भाजपा, बीजद और कांग्रेस में मुकाबला, मतगणना जारी

भारतTelangana Legislative Council 2025: 3 सीट, 90 प्रत्याशी, 27 फरवरी को मतदान और 3 मार्च को मतगणना?, चुनाव से दूर बीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के लिए अग्निपरीक्षा

भारतविधानसभा उपचुनाव में जीतने वालों को ही मंत्री बनाया जाएगा, 16 पद खालीः येदियुरप्पा

भारतवेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः कर्नाटक में लिखी गई नई इबारत 

भारतकर्नाटक उपचुनाव नतीजेः सीएम कुमारस्वामी की पहली पत्नी ने बचाई लाज, मंडरा रहा था बड़ी हार का खतरा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा