लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः माकन नहीं लड़ेंगे इलेक्शन, दीक्षित ने कहा, कुछ नेता दूसरे दल में सैर करके और वहां लात पड़ने पर लौट आए हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 13:09 IST

दीक्षित ने फेसबुक पोस्ट में कांग्रेस के किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने एक अच्छा कदम उठाया कि उसके वरिष्ठ नेतागण आगामी दिल्ली विधान सभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनें । हालांकि अजय माकन जी ने उम्मीदवारी से मना कर दिया और कहा कि उनकी बेटी की तबियत नासाज़ है, जिस कारण वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे दलों की सैर करने वाले नेता माकन के बारे में घटिया बयानबाजी कर रहे हैं: दीक्षित।कुछ कांग्रेस नेतागण जो और पार्टियों की सैर करके और वहां लात पड़ने पर लौट आये हैं, इस वाकये पर चुपचाप घटिया बयानबाज़ी करते जा रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन के दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने से कथित तौर पर इनकार को लेकर पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को उनका बचाव किया और कहा कि दूसरी पार्टियों की सैर करके लौटने वाले पार्टी के कुछ नेता घटिया बयानबाजी कर रहे हैं व यही लोग कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

दीक्षित ने फेसबुक पोस्ट में कांग्रेस के किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने एक अच्छा कदम उठाया कि उसके वरिष्ठ नेतागण आगामी दिल्ली विधान सभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनें । हालांकि अजय माकन जी ने उम्मीदवारी से मना कर दिया और कहा कि उनकी बेटी की तबियत नासाज़ है, जिस कारण वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ कांग्रेस नेतागण जो और पार्टियों की सैर करके और वहां लात पड़ने पर लौट आये हैं, इस वाकये पर चुपचाप घटिया बयानबाज़ी करते जा रहे हैं। मुझे इस बात पर सख्त ऐतराज़ है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र ने कहा, ‘‘माकन जी से मेरे गंभीर और गहरे मतभेद हैं, लेकिन जिस कारण से उन्होंने उम्मीदवारी से इंकार किया, उसका मैं सम्मान करता हूँ।

ऐसे विषय पर उनपर कोई भी टिप्पणी करनी घटिया बात है, और ऐसी बातें, टिप्पणी करने वाले खुद कितने गिरे हुए हैं, यही दर्शाता है।’’ यह पूछे जाने पर कि उनका इशारा कांग्रेस के किन नेताओं की तरफ है तो दीक्षित ने किसी का नाम लेने से इनकार किया।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीकांग्रेसअजय माकनशीला दीक्षितसोनिया गाँधीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा