लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में समय से पहले नहीं होंगे चुनाव, देवेंद्र फड़नवीस ने विधानसभा भंग कराने की अटकलों पर लगाया विराम

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 8, 2019 00:17 IST

महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने औरंगाबाद में भरी सभा में 8 फरवरी को दावा किया था कि 28 फरवरी को महाराष्ट्र विधानसभा बजट सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस विधानसभा को भंग कर लोकसभा के साथ चुनाव कराने का ऐलान करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर तक है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी: देवेंद्र फड़नवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि राज्य में विधानसभा के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ कराने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा को भंग नहीं किया जाएगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में विधानसभा भंग कराने की चर्चा पर विराम लगा दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर तक है। 

अंग्रेजी वेबसाइट मुंबई मिरर के मुताबिक, देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधानसभा भंग कराने की कोई मंशा नहीं है। नागपुर के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'इस बात का भरोसा मैं आपको दिलाता हूं चाहे तो लिखित में भी दे सकता हूं।' 

देवेंद्र फड़नवीस ने मीडिया में चल रही ऐसी सारी खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा, राज्य में चुनाव अपने निर्धारित समय से होगा। जो भी इस तरह की रिपोर्ट कवर कर रहा है वो पूरी तरह गलत है। देवेंद्र फड़नवीस ने ऐसी किसी भी संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। 

महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण के बयान के बाद उठी थी अटकलें

पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में भी विधानसभा भंग होने की खबरें चल रहीं हैं लेकिन अधिकारिक तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि विधानसभा के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही कराए जाएंगे। बता दें कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल भी अक्टूबर में ही पूरा होने वाला है। 

इन अटकलों को उस वक्त और बल मिला था जब महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने औरंगाबाद में भरी सभा में 8 फरवरी दावा किया था कि 28 फरवरी को महाराष्ट्र विधानसभा बजट सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री विधानसभा को भंग कर लोकसभा के साथ चुनाव कराने का ऐलान करने वाले हैं। हालांकि अशोक चव्हाण के बयान को देवेंद्र फड़नवीस ने उस वक्त भी खारिज कर दिया था। 

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा था, 'कांग्रेस नेताओं को भविष्य का अनुमान लगाने की आदत हो गई है क्योंकि पार्टी में उनके पास कोई काम नहीं रह गया है।'

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा