लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के मंत्री बोले, गोवा में नहीं है गोमांस की कमी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 18:53 IST

"औसतन 22 मवेशियों का हर रोज वध किया जा रहा है, जबकि बूचड़खाने की क्षमता प्रति शिफ्ट 120 मवेशियों के वध करने की है।"

Open in App

गोवा के पशुपालन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में गोमांस की कोई कमी नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि राज्य का एक मात्र वैध बूचड़खाना अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं चल रहा है। गोडिन्हो विधानसभा में कांग्रेस विधायक फ्रांसिस्को सिल्वेरिया के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

मंत्री ने हालांकि कहा कि गोवा का एकमात्र वैध बूचड़खाना गोवा मीट कांप्लेक्स पड़ोसी राज्यों में मवेशियों के परिवहन की इजाजत के मुद्दे की वजह से पर्याप्त संख्या में मवेशियों का वध करने में सक्षम नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस नेता जानना चाहते थे कि नियमित व पर्याप्त मात्रा में गोमांस की आपूर्ति सरकार द्वारा सुनिश्चित की गई है या नहीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार में मंत्री गोडिन्हो ने अपने लिखित जवाब में कहा, "कमी की कोई सूचना नहीं है।" राज्य के मांस कारोबारियों ने गोमांस की कमी की चेतावनी दी है। उन्होंने मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने के दौरान गोरक्षकों द्वारा उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। इस वजह से वे गोवा में गोमांस बेचने के लिए फ्रोजन गोमांस आयात करने को मजबूर हैं।

गोडिन्हो ने कहा, "गोवा मीट कांप्लेक्स पूरी तरह से कार्य कर रहा है। हालांकि, वर्तमान में व्यापारी मवेशियों को वध के लिए लाने में असमर्थ हैं, क्योंकि उन्हें राज्य के बाहर से मवेशियों को लाने के लिए ट्रांसपोर्ट परमिट सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा है।" उन्होंने कहा कि औसतन 22 मवेशियों का हर रोज वध किया जा रहा है, जबकि बूचड़खाने की क्षमता प्रति शिफ्ट 120 मवेशियों के वध करने की है।

टॅग्स :गौमांसगायगोवापशुपालन मंत्री मौविन गोडिन्हो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतभाजपा के खिलाफ था, हिंदुओं के खिलाफ नहीं?, गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोडणकर पर मामला दर्ज?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा