लाइव न्यूज़ :

बिहार: 2019 के आम चुनाव में नीतीश कुमार ही होंगे NDA का चेहरा, पार्टी ने किया ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: June 3, 2018 20:30 IST

सीएम आवास पर जेडीयू कमेटी की बैठक के बाद पार्टी महासचिव पवन वर्मा ने कहा कि आम चुनाव 2019 में एनडीए से बिहार को चेहरा नीतीश कुमार होंगे।  

Open in App

पटना, 3 जून: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लगभग सभी पार्टियां अपने अपने समीकरण तैयार कर रही है।  रविवार को हुई सीएम आवास पर जेडीयू कमेटी की बैठक के बाद पार्टी महासचिव पवन वर्मा ने कहा कि आम चुनाव 2019 में एनडीए से बिहार को चेहरा नीतीश कुमार होंगे। खबरों की माने तो सात जून को पटना में एनडीए की मीटिंग में इस बात पर औपचारिक मुहर भी लग सकती है।

ये भी पढ़ें: शिलांग हिंसा: CM संगमा ने दिया नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन, कहा-बैठकर सुलझाए जा सकते हैं मुद्दे

नीतीश आवास पर हुई बैठक में चुनावी रणनीतिकार प्रशान्त किशोर भी मौजूद थे। बैठक के बाद पवन ने बताया कि बिहार में एनडीए को नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव लड़ेंगे।  उन्होंने आगे कहा 'राज्य में जेडीयू सबसे बड़ा दल है और नीतीश कुमार पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा 'जेडीयू जीएसटी और विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे को लेकर कायम हैं। इस मुद्दे से हम किसी भी हाल में हम पीछे नहीं हट सकते। हालांकि सीट बंटवारे को लेकर पवन ने अभी कोई खुलासा नहीं किया, और कहा 'जब समय आएगा तब ये देखा जाएगा'।

ये भी पढ़ें: MP: प्रदेश में 60 लाख फर्जी वोटरों का कांग्रेस ने किया दावा, पेश किए सबूत

इससे पहले रविवार को रामविलास पासवान ने नीतीश की बिहार को स्पेशल स्टेटस देने की मांग का सपोर्ट किया। इस मुद्दे को लेकर पासवान अपने बेटे चिराग पासवान के साथ रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की। रामविलास ने बताया कि बिहार एक पिछड़ा हुआ राज्य है इस आधार पर इसे विशेष दर्जा देना जरुरी है।  

टॅग्स :नितीश कुमारजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार