लाइव न्यूज़ :

बिहार पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, कार्यकर्ता से कहा- तैयार रहिए विधानसभा चुनाव जीतना है, सीएम नीतीश से मिले

By भाषा | Updated: February 22, 2020 15:46 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आह्वान किया कि ‘‘बिहार पर नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद बना हुआ है जिन्होंने राज्यों को अरबों की सहायता प्रदान की है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमीनी स्तर पर उसे प्रभावी तरीके से अमलीजामा पहनाया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में भाजपा के 11 नये जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया।जम्मू कश्मीर के लोगों के जीवन में खुशी आयी जो कई अधिकारों से पहले वंचित थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं को यह संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया कि ‘भाजपा ही विकास का पर्याय है’ और उन्होंने उनसे इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में राजग की वापसी के लिए काम करने का आह्वान किया।

नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में भाजपा के 11 नये जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके पास उपलब्ध प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने और लोगों को यह समझाने का भी आह्वान किया कि ‘‘बिहार पर नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद बना हुआ है जिन्होंने राज्यों को अरबों की सहायता प्रदान की है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमीनी स्तर पर उसे प्रभावी तरीके से अमलीजामा पहनाया है।’’

नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने और तीन तलाक को दंडनीय बनाने जैसे मोदी सरकार के कदमों के बारे में भ्रांतियां दूर करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों को बताना चाहिए कि अनुच्छेद 370 पर निर्णायक कदम से पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के लोगों के जीवन में खुशी आयी जो कई अधिकारों से पहले वंचित थे।

उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर कानून से उन महिलाओं को खुशी मिली जो तीन तलाक की प्रथा से परेशान थीं। चुनाव से पहले टिकटों को लेकर कथित असंतोष के विषय पर उन्होंने कहा,‘‘हमेशा याद रखिए कि राजनीति गंभीर पूर्णकालिक कार्य है जहां प्रवेश की गुंजाइश है लेकिन निकास नहीं है। व्यक्तिगत नफा-नुकसान की चिंता में मत बहिए। याद रखिए यदि पार्टी आगे बढ़ेगी तो लाभ सभी तक पहुंचेंगे।’’ 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा