लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल 12ः15 बजे ली शपथ, कहा-आपका बेटा दोबारा मुख्यमंत्री बन गया, आज से मैं सबका हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 12:44 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपका बेटा दोबारा सीएम बन गया अब चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ लोगों ने AAP को वोट दिया, कुछ लोगों ने बीजेपी को वोट दिया, कुछ ने कांग्रेस को वोट दिया। आज से मैं सबका मुख्यमंत्री हूं।

Open in App
ठळक मुद्देयह एक-एक भाई, बहन युवा और विद्यार्थी की जीता है। हर दिल्ली वाले की जीत है।हमारी यही कोशिश रही है कि किस तरह से हम लोग एक-एक विद्यालय और परिवार में खुशहाली ला सकें।

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केजरीवाल ने रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल को लगभग 12 बजकर 15 मिनट पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। वह 2013 में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। उनकी सरकार महज 49 दिन तक चल सकी थी। इसके बाद 2015 में हुये विधानसभा चुनाव में आप की ऐतिहासिक जीत के बाद केजरीवाल दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपका बेटा दोबारा सीएम बन गया अब चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ लोगों ने AAP को वोट दिया, कुछ लोगों ने बीजेपी को वोट दिया, कुछ ने कांग्रेस को वोट दिया। आज से मैं सबका मुख्यमंत्री हूं। यह एक-एक भाई, बहन युवा और विद्यार्थी की जीता है। हर दिल्ली वाले की जीत है।

पिछले पांच सालों में हमारी यही कोशिश रही है कि किस तरह से हम लोग एक-एक विद्यालय और परिवार में खुशहाली ला सकें। अरविंद केजरीवाल के साथ 6 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ। मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम, गोपाल राय, इमरान हुसैन और कैलाश गहलोत ने ली शपथ। केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं AAP एमपी भगवंत मान, बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता। मैं सबके साथ मिलकर काम करना चाहता हूुं। चुनाव में राजनीति तो होती ही है। हमारे विरोधियों ने हमको जो कुछ बोला, हमने उनको माफ कर दिया है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा