लाइव न्यूज़ :

'देश के गद्दारों को, गोली मारो...' नारे को लेकर अनुराग ठाकुर मीडिया से बोले- आप बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं, अपनी जानकारी में सुधार करो

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 1, 2020 15:51 IST

दिल्ली चुनाव से पहले अनुराग ठाकुर का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में उन्हें 'देश के गद्दारों को गोली मारो...' विवादित नारा लगाते सुना गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने उनके द्वारा कथित तौर पर लगाए गए विवादित नारे ''देश के गद्दारों को, गोली मारो...'' को लेकर सफाई दी है।जब पत्रकारों ने अनुराग ठाकुर से विवादित नारे को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने ऐसा कोई नारा लगाने की बात से इनकार किया और मीडिया को नसीहत दी के वह अपनी जानकारी में सुधार करे।

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता अनुराग ठाकुर ने उनके द्वारा पिछले दिनों कथित तौर पर लगाए गए विवादित नारे ''देश के गद्दारों को, गोली मारो...'' को लेकर सफाई दी है। साथ ही उन्होंने सवाल पूछने पर मीडिया को घेरा और नसीहत भी डे डाली।

रविवार (1 मार्च) को जब पत्रकारों ने अनुराग ठाकुर से विवादित नारे को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने ऐसा कोई नारा लगाने की बात से इनकार किया और मीडिया को नसीहत दी के वह अपनी जानकारी में सुधार करे।  

अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कहा, ''आप लोग बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं.. इसलिए.. इसलिए.. इसलिए.. मैं तभी कहता हूं कि मीडिया की जानकारी जितनी है.. जितनी है.. पहली अपनी जानकारी में सुधार कीजिए..  सुधारिए.. आप कीजिए.. कोर्ट मैटर सबज्यूडिस है कि मैं इसपे ज्यादा नहीं बोल रहा.. ठीक है न.. इसलिए आप अपनी जानकारी में भी सुधार लाइये.. आपको पूरी जानकारी रहनी चाहिए.. आधी जानकारी किसी के लिए भी घातक है.. वो मीडिया का दुष्प्रचार हो या किसी और का हो..।''

बता दें कि दिल्ली चुनाव से पहले अनुराग ठाकुर का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में उन्हें 'देश के गद्दारों को गोली मारो...' विवादित नारा लगाते सुना गया था। इसके बाद, कांग्रेस समेत कई दलों ने अनुराग ठाकुर के वीडियो को लेकर विरोध जताया था। दिल्ली का चुनाव हाथ से निकलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी माना था कि पार्टी को कहीं न कहीं विवादित बोलों से नुकसान उठाना पड़ा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग ठाकुर ने दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी की ओर से रिठाला विधानसभा में उम्मीदवार मनीष चौधरी के लिए प्रचार किया था, उसी दौरान विवादित नारा सामने आया था।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारत की भागीदारी एक 'मजबूरी' है, मैच के विरोध के बीच बोले अनुराग ठाकुर

क्रिकेटबीसीसीआई चुनाव: आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल की जगह कौन?, संजय नाइक और राजीव शुक्ला दावेदार, रोजर बिन्नी को कौन करेगा रिप्लेस

ज़रा हटकेभाजपा सांसद अनुराग ठाकुर बोले-पहले अंतरिक्ष यात्री प्रभु हनुमान?, अखिलेश यादव का तंज-सारे भगवान अंतरिक्ष में ही रह रहे हैं

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतसिर्फ जादुई चिराग न बनें सौगातें 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा