लाइव न्यूज़ :

PM Modi US Visit: कुछ यूं हुआ पीएम स्वागत?, ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाकर, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2025 22:11 IST

Open in App
1 / 8
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमेरिका के राष्ट्रपति के अतिथि गृह ‘ब्लेयर हाउस’ पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी प्रवासी समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा के बाद बुधवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार सुबह चार बजे) अमेरिकी की राजधानी पहुंचे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। ‘ब्लेयर हाउस’ में पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने मोदी का जोरदार स्वागत किया। मोदी ‘ब्लेयर हाउस’ में ठहरेंगे।
2 / 8
PM Modi US Visit: कड़ाके की ठंड और बारिश के बावजूद समुदाय के सदस्य ‘ब्लेयर हाउस’ में एकत्र हुए। उन्होंने भारतीय एवं अमेरिकी झंडे लहराए और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ एवं ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का अमेरिका में स्वागत किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ठंड के मौसम में गर्मजोशी से स्वागत। भारतीय प्रवासियों ने ठंड के बावजूद वाशिंगटन डीसी में मेरा बहुत ही खास स्वागत किया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।’’ प्रधानमंत्री मोदी चौथे ऐसे विदेशी नेता हैं जिनकी ट्रंप पिछले महीने हुए अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेजबानी कर रहे हैं।
3 / 8
PM Modi US Visit: ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के एक महीने से भी कम समय के भीतर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय की मेजबानी की है।
4 / 8
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दोनों नेताओं की यह बातचीत आतंकवाद और उभरते खतरों से निपटने में खुफिया सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही। मोदी और ट्रंप बृहस्पतिवार को ‘व्हाइट हाउस’ में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
5 / 8
PM Modi US Visit: मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘दोनों देश अपने लोगों के लाभ और हमारी धरती के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।’’ मोदी ने हिंदू-अमेरिकी गबार्ड को देश की शीर्ष खुफिया अधिकारी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में गबार्ड की नियुक्ति को बुधवार को मंजूरी मिली थी।
6 / 8
PM Modi US Visit: मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘वाशिंगटन डीसी में अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। उनकी नियुक्ति के लिए उन्हें बधाई दी। भारत-अमेरिका मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं।’’ विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मोदी और गबार्ड के बीच चर्चा आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और उभरते खतरों में खुफिया सहयोग बढ़ाने पर भी केंद्रित रही।
7 / 8
PM Modi US Visit: पोस्ट में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के साथ एक सार्थक बैठक की। चर्चा आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और उभरते खतरों में खुफिया सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही।’’
8 / 8
PM Modi US Visit:  मोदी फ्रांस की यात्रा के बाद बुधवार शाम को अमेरिका की राजधानी पहुंचे। उन्होंने फ्रांस में देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता की थी।
टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीWashington DC
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO