लाइव न्यूज़ :

Viral: जेल में बंद नेता के होटल पर चला बुलडोजर, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: October 17, 2023 12:29 IST

Open in App
1 / 6
Anupam Dubey Hotel: बसपा नेता अनुपम दुबे के फर्रुखाबाद स्थित होटल 'गुरु शरणम पैलेस' पर चला बुलडोजर।
2 / 6
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के तहत बीते सोमवार को फर्रुखाबाद में बेहद सख्त कदम उठाते हुए अवैध गतिविधियों के आरोप में जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल 'गुरु शरणम पैलेस'को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है।
3 / 6
जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई अनुपम दुबे के अवैध गतिविधियों के खिलाफ उठाया है। इसके तहत प्रशासन ने निशाना ठंडी सड़क स्थित बसपा नेता दुबे के होटल 'गुरु शरणम पैलेस' पर बुलडोजर चलवाया। बताया जा रहा है कि प्रशासन जब इस कार्रवाई को अंजाम दे रहा था तो मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
4 / 6
बताया जा रहा है कि प्रशासन ने बीते सोमवार से पहले भी होटल 'गुरु शरणम पैलेस' पर बुलडोजर चलाने का प्रयास किया था लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के कारण उसने अस्थायी रूप से अपने एक्शन पर रोक लगा दी थी।
5 / 6
हालांकि, हाईकोर्ट ने जब अनुपम दुबे को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया तो प्रशासन ने अपनी कार्रवाई फिर से शुरू की और अवैध तरीके से बनाये गये होटल 'गुरु शरणम पैलेस' को गिरा दिया।
6 / 6
बसपा नेता अनुपम दुबे लगभग 48 से अधिक अलग-अलग आपराधिक मामलों में फिलहाल आगरा की जेल में बंद हैं। अनुपम दुबे पर गैंगस्टर, हत्या और जबरन वसूली के कई आरोप शामिल हैं। मामले में उनकी पत्नी मीनाक्षी दुबे ने हाईकोर्ट से राहत पाने के लिए प्रयास किया था। लेकिन कोर्ट ने अनुपम दुबे को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने दुबे द्वारा बनाई गई अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की और उनके होटल 'गुरु शरणम पैलेस'को गिरा दिया है।
टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफ़र्रूख़ाबादup policeक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?