लाइव न्यूज़ :

Vishwakarma Puja 2023: विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, जानें कितने बजे करें पूजा

By संदीप दाहिमा | Published: September 16, 2023 8:56 PM

Open in App
1 / 6
Vishwakarma Puja 2023: विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर, रविवार को है। हिन्दू धर्म में भगवान विश्वकर्मा की उपासना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन देवताओं के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था।
2 / 6
भक्तों के बीच दुनिया के सबसे पहले इंजीनियर के तौर पर लोकप्रिय भगवान विश्वकर्मा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने ही देवताओं के महल, स्वर्ग आदि का निर्माण किया।
3 / 6
यही नहीं उन्हें देवताओं के शस्त्र-अस्त्र का भी निर्माता कहा गया है जिसमें भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, शंकर जी का त्रिशूल, यमराज का कालदंड आदि शामिल हैं।
4 / 6
विश्वकर्मा पूजा 2023 तिथि विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कन्या संक्रांति 17 सितंबर 2023, रविवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में विश्वकर्मा भगवान की पूजा भी इसी दिन की जाएगी। पंचांग के अनुसार, पूजा समय दोपहर 01 बजकर 43 मिनट रहेगा और इसी समय सूर्य गोचर करेंगे।
5 / 6
यही कारण है कि भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा कल-कारखानों और कार्यालयों में की जाती है लेकिन उत्तर भारत में कई घरों में भी उनका पूजा का विधान बहुत प्रचलित है।
6 / 6
विश्वकर्मा पूजा विधि विश्वकर्मा पूजा के दिन सुबह जल्दी उठे और घर या दफ्तर में लगे मशीनों की अच्छे से सफाई करें। इसके बाद पूजा स्थल पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति या तस्वीर लगाएं और उनकी पूजा करें। इस दिन अपने घर में रखें औजार, गाड़ी आदि की पूजा करें। दफ्तर या कल-कारखानों में भी लगे मशीनों की पूजा अवश्य करें। भगवान विश्वकर्मा को पीले या सफेद रंग के फूल चढ़ाए और उनके सामने सुगंधित धूप और दीपक जलाएं।
टॅग्स :पूजा पाठहिंदू त्योहारभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठChaitra Navratri 2024 Date: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि व्रत? जानें तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

पूजा पाठHolashtak 2024: होली से पहले लगने जा रहा है होलाष्टक और खरमास, शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

पूजा पाठFalgun Amavasya 2024 Date: कब है फाल्गुन अमावस्या? जानिए पूजा विधि और महत्व

पूजा पाठब्लॉग: जितने सहज हैं, उतने ही विलक्षण भी हैं भगवान शिव

पूजा पाठMahashivratri: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस शिवरात्रि करें 'शिव तांडव स्त्रोत' का पाठ, महादेव के महान भक्त रावण ने लिखा था इसे, इसके पाठ से मिलती है जीवन की बाधाओं से मुक्ति

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 17 March 2024: आज धनु-मीन राशि के लोगों को अतीत में निवेश से होगा फायदा, कर्क राशिवाले मौज-मस्ती का लेंगे आनंद

पूजा पाठआज का पंचांग 17 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठहादसा: हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ बॉयलर ब्लास्ट, 100 से ज्यादा घायल

पूजा पाठBarsana Lathmar Holi 2024: अंग्रेज कलेक्टर ग्राउस ने 1877 को देखी बरसाना की लठमार होली, आखिर क्या है महत्व

पूजा पाठChhaya Daan: शनि ग्रह की शांति के लिए क्यों करते हैं छाया दान, जानिए यहां