लाइव न्यूज़ :

Monthly Horoscope July 2020 : जुलाई में कुछ ऐसी रहेगी आपकी ग्रहदशा, ग्रहों की स्थिति में बदलाव से आएंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 1, 2020 10:07 IST

Open in App
1 / 12
जुलाई का महीना आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है, आज हम आपको बताते हैं।मेष वालों को आर्थिक मामले में सजग रहना होगा। सेहत का पूरा ध्यान रखे लापरवाही भारी पड़ सकती है। किसी परिचित से जुड़ी बुरी खबर सुन सकते हैं। बिना बात की मानसिक परेशानी झेल सकते हैं
2 / 12
वृषभ राशि वालों के करियर में इजाफा होगा। सम्मान में वृद्धि होगी।मन खुश रहेगा। धर्म के प्रति रुचि कम होगी। दांपत्य संबंध मजबूत होंगे।किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है
3 / 12
मिथुन राशि वालों के लिए ये महीना रचनात्कम है। साहस का ऊर्जा बढ़ेगी। नए विचारों का आगमन होगा। आपका कारोबर चमकेगा।खुशहाली बढ़ेगी। स्वास्थ्य का थोड़ा सा ध्यान रखना होगा।
4 / 12
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बहन की खुशी से आनन्द होगा। करियर में इस मंदी के दौरान भी पदोन्नति की अपुष्ट सुगबुगाहट से क्षणिक खुशी होगी। बॉस की प्रशंसा मिलेगी। कारोबार में नए अवसर दस्तक देंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा पर जीवनसाथी की खीज और चिड़चिड़ाहट से आपके स्वभाव में भी झुंझलाहट उत्पन्न होगी।
5 / 12
माह के आरंभ में आपका राशि स्वामी सूर्य मित्र बुध के साथ उसकी राशि मिथुन में गतिशील होकर प्रभाव में वृद्धि करेगा। किसी की सलाह कमाल करेगी। करियर में सही अनुमान अच्‍छे परिणाम देंगे। आकर्षण बढ़ेगा। अपनों से संबंधों में क्षणिक तनाव उभरेगा। आर्थिक सुख मध्यम रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति की राह निकलेगी।अनावश्यक शक न करें वरना संबंधों में दूरगामी नुक़सान संभव है।
6 / 12
करियर को चमकाने के कई अवसर मिलेंगे। आपकी राशि पर मंगल की सीधी दृष्टि से उदर कष्ट और चोट-चपेट संभव है। मित्रों और सहयोगियों की भूमिका इस माह संदिग्ध होगी। माह के मध्य में शुभ समाचार प्राप्त करेंगे।मानसिक चंचलता से परिणाम प्रभावित होंगे। माह के अंत में अर्थ लाभ होगा।
7 / 12
कारोबारी संबंध प्रगाढ़ होंगे। बॉस से समझ गहरी होगी। आनन्द पर खर्च होगा। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। वाद-विवाद से पेशानी पर बल आएगा। दांपत्य सुख में कुछ कमी महसूस होगी। माह के अंत में कड़वे वचन से तनाव हो सकता है। आर्थिक लेनदेन में हड़बड़ी से हानि हो सकती है। छल-कपट से धनार्जन महंगा पड़ेगा।
8 / 12
मानसिक आनन्द में वृद्धि होगी। द्वितीय सप्ताह में आर्थिक क्षति हो सकती है। जोखिम न लें। पारिवारिक तनाव हो सकता है।आत्मविश्वास में कमी होगी।किसी आवश्यक वस्तु के न मिलने से घर के माहौल में नकारात्मकता बढ़ेगी। सरकारी लोगों से लाभ होगा। पिता के परिजनों के नकारात्मक आचरण से बेचैनी होगी।माह के अन्त में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पैनी नज़र से लाभ होगा।
9 / 12
किसी सहकर्मी के कारण दिमाग़ परेशान हो सकता है। मिथ्या दोषारोपण संभव है। सेहत कष्ट देगी। परिजनों में मत भिन्नता हो सकती है। किसी कश्मकश का अंत होगा। अधिकार में कमी होगी। आर्थिक जोखिम से हानि हो सकती है।जीवनसाथी के सहयोग में वृद्धि होगी। मास के अंत में विरोधी प्रबल होंगे। किसी अनहोनी की आशंका से मन को पीड़ा होगी।
10 / 12
माह उत्तम है। करियर में कामयाबी मिलेगी। सराहना मिलेगी। कारोबार में नए अनुबंध मिल सकते हैं। आपकी कोई खूबी लाभ देगी। दूसरे हफ़्ते में किसी करीबी से तनाव मिलेगा। आध्यात्मिकता से सुप्त गुण प्रकट होंगे। आत्मविश्वास से आकाश का चुम्बन करेंगे।
11 / 12
प्रणय संबंध थोड़ी सी तनातनी के बाद बहाल भी होंगे और प्रगाढ़ भी होंगे। किसी का आचरण मन को ठेस पहुंचाएगा। वाणी का रूखापन संबंध बिगाड़ेगा। करियर में नए अवसर प्रकट होंगे। जीवनसाथी से अनावश्यक झमेला हो सकता है। कल्पनाशक्ति इस माह साथ नहीं देगी। किसी मित्र का व्यंग्य उदास परेशान कर सकता है।
12 / 12
आकस्मिक रूप से कोई व्यावसायिक सौदा बिगड़ सकता है। पिता को कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी के भाई की चाल न समझ पाने से कोई दूरगामी क्षति मुमकिन है। करियर से अच्छा समाचार आएगा। तृतीय सप्ताह जलेबी की तरह उलझा पर मधुर होगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी फिर भी मन धन के कारण बेचैन रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग को नज़रअन्दाज़ न करें। किसी मित्र की तीखी बाद कलेजा छलनी कर सकती है।
टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

पूजा पाठPanchang 15 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 15 April 2026: आज वृषभ राशिवालों के भाग्य में कोई बड़ी उपलब्धि, जानें अपनी राशि का भविष्य

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

पूजा पाठPanchang 14 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग