लाइव न्यूज़ :

Janmashtami 2023 Dahi Handi: खुशी और उत्साह के साथ दही हांडी उत्सव शुरू, फूलों से सजी दही हांडियों को कई फुट की उंचाई पर लटकाया, देखें फोटो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 7, 2023 13:58 IST

Open in App
1 / 7
मुंबई में बृहस्पतिवार को सुबह खुशी और उत्साह के साथ दही हांडी उत्सव शुरू हो गया जिसे मनाने के लिए हजारों प्रतिभागी और दर्शक एकत्र हुए। दही हांडी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का हिस्सा है।
2 / 7
इस दौरान ‘गोविंदा’ या दही हांडी प्रतिभागी हवा में लटकी ‘दही हांडी’ (दही से भरा मिट्टी के बर्तन) को तोड़ने के लिए बहु-स्तरीय मानव पिरामिड बनाते हैं। शहर की कई आवासीय सोसायटी, सड़कों और सार्वजनिक मैदानों पर फूलों से सजी दही हांडियों को कई फुट की उंचाई पर लटकाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे गोविंदा ट्रक, टेंपो, बसों और दोपहिया वाहनों में इन स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं।
3 / 7
शहर के हर कोने में त्योहार से संबंधित लोकप्रिय गीत तथा बॉलीवुड के गाने चल रहे हैं। विशेष रूप से परेल, लालबाग, वर्ली, दादर, भांडुप, मुलुंड, गोरेगांव और अंधेरी जैसे मराठी बहुल इलाकों में उत्सव को लेकर ज्यादा रौनक देखी जा रही है।
4 / 7
हाल के वर्षों में मुंबई और पड़ोसी शहरों में राजनेताओं द्वारा समर्थित कुछ दही हांडी उत्सव पुरस्कार की अधिक राशि, मशहूर हस्तियों की उपस्थिति और मनोरंजन कार्यक्रमों के कारण यह उत्सव काफी लोकप्रिय हो गया है।
5 / 7
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने उत्सव के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
6 / 7
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की एक विज्ञप्ति के अनुसार, मानव पिरामिड बनाते समय गोविंदाओं के गिरकर घायल होने की आशंका को देखते हुए नागरिक अस्पतालों में 125 बिस्तर की व्यवस्था की गई।
7 / 7
स्थानीय निकाय ने नागरिक अस्पतालों में गोविंदा के इलाज के लिए तीन पालियों में स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की है। विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके अलावा, इन अस्पतालों को इंजेक्शन, दवाएं और सर्जरी सामग्री तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। 
टॅग्स :Dahi Handiभगवान कृष्णमुंबईमहाराष्ट्रमथुराMathura
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना