चंद्र ग्रहण: 5 जुलाई को है चंद्र ग्रहण, इस राशि को करेगा प्रभावित, करें शिवजी का व्रत मिलेगा लाभ
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 30, 2020 09:57 IST2020-06-30T09:57:23+5:302020-06-30T09:57:23+5:30

साल का तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को लगेगा। यह दूसरा ग्रहण रात को 11 बजकर 15 मिनट से आरंभ हुआ और रात के 2 बजकर 34 मिनट तक जारी रहा

इस चंद्र ग्रहण को भारत, दक्षिण एशिया के कुछ स्थान, अमेरिका, यूरोप और अस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा। इस ग्रहण की अवधि 2 घंटा 43 मिनट और 24 सेकेंड की होगी।

5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण धनु राशि में लग रहा है। धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का अधिक प्रभाव देखा जाएगा। ग्रहण के समय चंद्रमा पीड़ित हो जाता है

पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य मिथुन राशि में होंगें। चंद्रमा धनुराशि के बाद मकर में जाएंगे। ग्रहण के कारण मानसिक तनाव, सेहत से जुड़ी कोई समस्या और माता को कष्ट आदि हो सकता है

ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। सोमवार का व्रत रखें।

इस चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं है। सूतक काल में किसी भी प्रकार के धार्मिक और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

5 जुलाई को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण में सूतक काल नहीं माना जाएगा, क्योंकि इस ग्रहण को उपछाया ग्रहण कहा जाता है। इस तरह के ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता है।

ग्रहण के दौरान किए जाने वाले जाप और मंत्र सिद्ध हो जाते हैं। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य की और चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके सात गुरु के दिए हुए मंत्रों या अपने आराध्य देव के मंत्रों का जाप करने से भी कई गुना फल की प्राप्ति होती है

















