लाइव न्यूज़ :

Basant Panchami 2024: इस बार बसंत पंचमी पर पंच दिव्य योग का अद्भुत संयोग, 3 राशिवालों पर होगी धनवर्षा

By रुस्तम राणा | Updated: February 10, 2024 14:18 IST

Open in App
1 / 5
Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर्व 14 फरवरी, बुधवार को है। यह पर्व ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार बसंत पंचमी पर ग्रहों के पंच दिव्य योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। बसंत पंचमी के दिन इतने शुभ योग के कारण कुछ विशेष राशियों पर इसका बेहद शुभ प्रभाव पड़ने जा रहा है।
2 / 5
बसंत पंचमी के दिन ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो, मकर राशि में मंगल, शुक्र और बुध की युति हो रही है। जिससे शनि की इस राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि में मंगल और शुक्र के मिलन से धनशक्ति राजयोग बन रहा है। जबकि शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मीनारायण योग का निर्माण हो रहा है। वहीं मंगल के अपनी उच्च राशि में जाने से रूचक योग बन रहा है। वहीं मेष राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। ज्योतिष में रूचक योग को पंचमहापुरुषों योग में से एक माना जाता है।
3 / 5
मेष राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन अनेकों लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं। आपको करियर-व्यापार के क्षेत्र से इस दिन शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिजनों में घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त करेंगे। घर में खुशियों का आगमन होगा। मां लक्ष्मी की आपके ऊपर विशेष कृपा बरस सकती है।
4 / 5
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है। वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। जो छात्र परीक्षा की तैयारी में लगे हैं उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में धनलाभ होगा और नौकरी कर रहे जातकों को भी अच्छे परिणाम प्रार्त होंगे। धनलाभ के विशेष योग हैं।
5 / 5
मकर राशि के जातकों के लिए दिन काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। मनोवांछित फल की प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। नौकरी में प्रमोशन अथवा अप्रेजल मिलने की संभावना है। लंबे समय से कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में भी आनंद की अनुभूति होगी।
टॅग्स :बसंत पंचमीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना