लाइव न्यूज़ :

Delhi weather: दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी, हल्की बारिश की संभावना

By संदीप दाहिमा | Updated: July 5, 2023 14:22 IST

Open in App
1 / 5
दिल्ली में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ आने और प्रमुख सड़कों पर यातायात की आवाजाही बाधित होने की चेतावनी दी है।
2 / 5
दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो साल के इस वक्त के लिए सामान्य है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
3 / 5
दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी बारिश दर्ज की गयी और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले छह से सात दिन बादल छाए रहने और कभी-कभार बारिश होने की संभावना है।
4 / 5
अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गयी है। मार्च में 17.4 मिमी सामान्य बारिश की तुलना में 53.2 मिमी, अप्रैल में 16.3 मिमी की तुलना में 20.1 मिमी, मई में 30.7 मिमी की तुलना में 111 मिमी और जून में 74.1 मिमी की तुलना में 101.7 मिमी बारिश दर्ज की गयी। आईएमडी ने जुलाई में देश में सामान्य बारिश (94 से 106 प्रतिशत) का अनुमान जताया है।
5 / 5
बहरहाल उसने उत्तरपश्चिमी, पूर्वोत्तर और दक्षिणपूर्वी भारत के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी मौसम की चेतावनी के लिए चार ‘रंगों के कोड’ का उपयोग करता है, जिसमें ‘हरा’ (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), ‘पीला’ (नजर रखें और तत्पर रहें), ‘नारंगी’ (तैयार रहें) और ‘लाल’ (कार्रवाई करें) शामिल हैं। स्थिति के अनुसार, इन रंगों के अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये अलर्ट ‘ग्रीन अलर्ट’, ‘येलो अलर्ट’, ‘ऑरेंज अलर्ट’ और ‘रेड अलर्ट’ होते हैं।
टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज