लाइव न्यूज़ :

‘क्यूआरएसएएम’ का सफल परीक्षण, ‘‘सटीकता और सफलता’’ के साथ हवाई लक्ष्य को मार गिराया, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 17, 2020 21:37 IST

Open in App
1 / 7
भारत ने मंगलवार को त्वरित प्रतिक्रिया वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (क्यूआरएसएएम) प्रणाली का सफल परीक्षण किया जिसने हवाई लक्ष्य पर सटीक निशाना साधकर इसे नष्ट कर दिया।
2 / 7
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल ने ‘‘सटीकता और सफलता’’ के साथ हवाई लक्ष्य को मार गिराया। यह पिछले पांच दिन में इस तरह का दूसरा परीक्षण है। इसने कहा कि परीक्षण ओडिशा के अपतटीय क्षेत्र में चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से आज अपराह्न लगभग 3.42 बजे किया गया।
3 / 7
मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण एक बार फिर किया गया, जिसमें उच्च प्रदर्शन वाले मानवरहित लक्ष्य ‘बंशी’ को निशाना बनाया गया।
4 / 7
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्यूआरएसएएम के सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
5 / 7
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘त्वरित प्रतिक्रिया वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (क्यूआरएसएएम) के एक के बाद एक दो सफल परीक्षण करने के लिए डीआरडीओ-इंडिया को बधाई। 13 नवंबर को किए गए पहले परीक्षण ने सीधे निशाने के साथ रडार और मिसाइल क्षमताओं का प्रदर्शन किया। आज के परीक्षण ने लक्ष्य का पास में पता लगने पर आयुध कौशल का प्रदर्शन किया।’’
6 / 7
अधिकारियों ने कहा कि लगभग 30 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली क्यूआरएसएएम के सफल परीक्षण से इसके वाणिज्यिक उत्पादन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
7 / 7
मंत्रालय ने कहा कि कि क्यूआरएसएएम प्रणाली में स्वदेश में विकसित उप-प्रणालियों का इस्तेमाल हुआ है। परीक्षण के सभी मानक पूरी तरह प्राप्त कर लिए गए और यह सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
टॅग्स :डीआरडीओनरेंद्र मोदीभारतीय सेनाचीनपाकिस्तानराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण