लाइव न्यूज़ :

सचिन वाझे के साथ होटल में दिखी महिला कौन है और क्या है पांच बैग का राज?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2021 11:54 IST

Open in App
1 / 10
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुकेश अंबानी के आवास के पास एक गाड़ी में मिले बम की जांच के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला पुलिस अधिकारी सचिन वाझे की गिरफ्तारी वाला रहा, जो पहले खुद पूरे केस की जांच कर रहे थे।
2 / 10
सचिन वाझे के खिलाफ एनआई को कई अहम सबूत मिले हैं। ऐसे आरोप हैं कि सचिन वाझे ने ही खुद अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी कार खड़ी की थी। वाझे बड़ा सफेद कुर्ता पहने अंबानी के घर के पास गए थे।
3 / 10
NIA ने सीसीटीवी में दिखे शख्स और वाझे के चलने के तरीकों की भी जांच की। इसके लिए एनआईए वाझे को घटनास्थल पर भी रात में जांच के दौरान ले गई थी।
4 / 10
मुकेश अंबानी के घर के पास 25 फरवरी को विस्फोटकों से भरी स्कॉर्पियो मिली थी। ये बात भी सामने आई है कि इससे पहले वाझे 5 दिनों तक होटल ट्राइडेंट में ठहरा था। वो 16 से 20 फरवरी तक ट्राइडेंट होटल में था।
5 / 10
एनआईए ने इसके बाद करीब तीन घंटे तक होटल की जांच की। माना जा रहा है कि एनआईए को कई बड़ी जानकारियां यहां से मिली हैं। सीसीटीवी फुटेज में एनआईए के अधिकारियों ने एक महिला को भी देखा है और उसकी हरकत संदिग्ध है।
6 / 10
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि सचिन वाझे के साथ दिख रही महिला के हाथ में नोट गिनने की मशीन है। दरअसल, एनआईए ने कुछ दिनों पहले ही वाझे द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक मर्सिडीज को जब्त किया था। उसमें 5 लाख रुपए और नोट गिनने की मशीन मिली थी।
7 / 10
एनआईए को शक है कि अंबानी के घर के पास विस्फोटक से लदी कार लगाने की साजिश होटल ट्राइडेंट में रची गई थी। अब एनआईए के अधिकारी उस महिला की तलाश कर रहे हैं जो वाझे के साथ दिखाई दे रही है।
8 / 10
ये भी बात सामने आई है कि सचिन वाझे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होटल ट्राइडेंट में ठहरा था। उसने अपनी फोटो के साथ आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था लेकिन इस पर नाम अलग था। होटल में रहने के दौरान उसके पास 5 बैग थे।
9 / 10
एनआईए को शक है कि वाझे के पांच बैगों में से एक में जिलेटिन की छड़ें मौजू थीं।
10 / 10
सीसीटीवी फुटेज में वाझे के साथ होटल में महिला को नोट गिनने की मशीन पकड़े हुए दिखाया गया है। एनआईए को शक है कि यह महिला भी साजिश में शामिल थी।
टॅग्स :सचिन वाझेएनआईएमुकेश अंबानीमुंबई पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप