लाइव न्यूज़ :

कांगो में मंकीपॉक्स से नौ लोगों की मौत, 2022 में नाइजीरिया में संक्रमण से पहली मौत

By संदीप दाहिमा | Published: May 31, 2022 2:01 PM

Open in App
1 / 5
कांगो में 2022 में मंकीपॉक्स से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि नाइजीरिया में इस साल इस बीमारी से पहली मौत दर्ज की गई। मंकीपॉक्स का प्रकोप कई वर्षों के बाद अचानक सामने आया है। कांगो में संकुरु स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. एमे अलोंगो ने सोमवार को बताया कि देश में इस बीमारी के 465 मामलों की पुष्टि हुई है।
2 / 5
मंकीपॉक्स से पश्चिम और मध्य अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित है। डॉ. अलोंगो ने बताया कि कांगो में यह बीमारी मृत बंदरों और चूहों के सेवन के कारण फैली है। अधिकारी ने कहा, ‘‘निवासी जंगल में प्रवेश करते हैं, मृत बंदरों, चमगादड़ों और चूहों को उठाते हैं, जो मंकीपॉक्स के स्रोत हैं।’’ अधिकारी ने मंकीपॉक्स के लक्षणों वाले लोगों से पृथक-वास में रहने के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाने का आग्रह किया है।
3 / 5
इस बीच नाइजीरिया में रोग नियंत्रण एजेंसी ने रविवार को बताया कि देश में इस साल मंकीपॉक्स से मौत का पहला मामला सामने आया है। नाइजीरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने घोषणा की कि 2022 में रोग के 66 संदिग्ध मामलों में से 21 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नाइजीरिया सीडीसी ने कहा, ‘‘40 वर्षीय मरीज की मौत की सूचना मिली है, जो अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था।’’
4 / 5
नाइजीरिया में सितंबर 2017 से मंकीपॉक्स का प्रकोप नहीं देखा गया है, लेकिन छिटपुट मामले सामने आते रहे हैं। रोग नियंत्रण एजेंसी ने कहा कि उसके 36 राज्यों में से 22 में कम से कम 247 मामलों की पुष्टि हुई है और मृत्यु दर 3.6 प्रतिशत है।
5 / 5
यूरोप और अमेरिका में सामने आए मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि ने उन देशों में चिंता बढ़ा दी है, जहां पिछले कुछ वर्षों में बीमारी का एक भी मामला सामने नहीं आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि 20 से अधिक उन देशों में बीमारी के 250 से अधिक मामले सामने आए हैं, जहां आमतौर पर इसका प्रकोप नहीं था। ब्रिटेन में सामने आए नए मामलों में से एक मरीज चार मई को नाइजीरिया से लौटा था। नाइजीरिया में बीमारी के छह मामलों की पुष्टि हुई है।
टॅग्स :नाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनाइजीरिया में वायुसेना के MI-171 हेलिकॉप्टर क्रैश होने से 26 सुरक्षाबलों की मौत, 8 घायल

विश्वNiger Crisis: विदेश मंत्रालय ने भारत ने नागरिकों को 'जितनी जल्दी हो सके' अफ्रीकी देश छोड़ने को कहा

ज़रा हटकेगजब! वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 7 दिन लगातार रोता रहा शख्स, इतने आंसू बहाए कि कुछ देर के लिए हो गया अंधा

विश्व21वीं सदी के अंत तक भारत बना रहेगा शीर्ष पर, दूसरे देशों की क्या होगी स्थिति, देखें टॉप-10 लिस्ट

विश्वBoat accident: यूनान और उत्तरी नाइजीरिया में बड़ा हादसा, नौका डूबने से 185 लोगों की मौत और कई अन्य लापता

भारत अधिक खबरें

भारतAditya L1 Mission: नया इतिहास रचने के करीब भारतीय सौर मिशन, आज आदित्य-एल1 की सूर्य की अंतिम कक्षा में एंट्री

भारतBhopal Cricket Tournament: मध्य प्रदेश में धोती-कुर्ते वाली क्रिकेट प्रतियोगिता

भारतMadhya Pradesh:एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्या मायने ? MP में न्याय यात्रा करेगी करिश्मा या विधानसभा चुनाव जैसा होगा हाल !

भारतसड़क मंत्रालय ने ट्रक चालकों को हादसों की सूचना देने के लिए तकनीकी प्रणाली का प्रस्ताव दिया, गृह मंत्रालय लेगा अंतिम निर्णय

भारतअयोध्या धाम के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कामर्शियल उड़ान 6 जनवरी से प्रारंभ होगी