लाइव न्यूज़ :

टारपीडो विध्वंसक प्रणाली ‘मारीच’ भारतीय नौसेना में, चीन और पाकिस्तान संभल जाओ, नष्ट करने में सक्षम, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2020 21:40 IST

Open in App
1 / 8
भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि इसने स्वदेश निर्मित उन्नत टारपीडो विध्वंसक प्रणाली ‘मारीच’ को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है जो अग्रिम मोर्चे के सभी युद्धपोतों से दागी जा सकती है।
2 / 8
यह प्रणाली किसी भी टारपीडो हमले को विफल करने में नौसेना की मदद करेगी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित ‘मारीच’ प्रणाली हमलावर टारपीडो का पता लगाने, उसे भ्रमित करने और नष्ट करने में सक्षम है।
3 / 8
नौसेना ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘निर्दिष्ट नौसैन्य मंच पर लगे इस प्रणाली के प्रतिरूप ने सभी प्रायोगिक मूल्यांकन परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए थे और नौसैन्य स्टाफ मानदंड आवश्यकताओं के अनुरूप सभी विशेषता प्रदर्शनों पर यह खरी उतरी थी।’’
4 / 8
इसने कहा कि ‘मारीच’ को शामिल किया जाना स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी के विकास की दिशा में न सिर्फ नौसेना और डीआरडीओ के संयुक्त संकल्प का साक्ष्य है, बल्कि यह सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल व प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनने के देश के संकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम है।
5 / 8
नौसेना ने कहा कि रक्षा उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा इस विध्वंसक प्रणाली का उत्पादन किया जाएगा। इसने कहा, ‘‘अग्रिम पंक्ति के सभी युद्धपोतों से दागे जाने में सक्षम उन्नत टारपीडो विध्वंसक प्रणाली मारीच के लिए एक करार पर पहुंचने के साथ आज भारतीय नौसेना को पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता में बड़ी मजबूती हासिल हुई है।’’
6 / 8
यह प्रणाली किसी भी टारपीडो हमले के खिलाफ नौसेना की रक्षा उपायों को लागू करने में सहयोग प्रदान करेगा। यह प्रणाली आने वाले टारपीडो का पता लगाने, हटाने,भ्रमित करने और नष्ट करने में सक्षम है।
7 / 8
तारपीडो (Toropedo) एक स्वचलित विस्पोटक प्रक्षेपास्त्र है जिसे किसी पोत से जल की सतह के ऊपर या नीचे दागा जा सकता है। यह प्रक्षेपास्त्र जल सतह के नीचे ही चलता है। लक्ष्य से टकराने से अथवा समीप आने पर इसमे विस्पोट हो जाता है।
8 / 8
1866 में रॉबर्ट व्हाइटहेड नामक अंग्रेज ने स्वचालित तारपीडो का पहले पहल प्रयोग किया। उसके बाद से तारपीडो में अनेक आश्चर्यजनक सुधार एवं परिवर्तन हुए हैं। आज के तारपीडो में मूल तारपीडो से कुछ भी समानता नहीं है।
टॅग्स :नेवीइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनाराजनाथ सिंहडीआरडीओ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत अधिक खबरें

भारतएक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना गलत?, अन्ना हजारे ने कहा- काम, पैसा और मतलब के लिए दल बदलना सही बात नहीं?

भारतराजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद ?, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-सरपंच चुनाव लड़ने के भी लायक नहीं, अपनी जान बचाने के लिए भाजपा में गए?

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतपिता-भाई से अलग होकर नई पार्टी?, बीआरएस छोड़ने के 7 माह बाद कविता ने तेलंगाना राष्ट्र सेना लॉन्च की, देखिए वीडियो