लाइव न्यूज़ :

पिता-भाई से अलग होकर नई पार्टी?, बीआरएस छोड़ने के 7 माह बाद कविता ने तेलंगाना राष्ट्र सेना लॉन्च की, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2026 10:47 IST

कविता ने शनिवार को हैदराबाद के गन पार्क स्थित अमरवीरुला स्तूपम में तेलंगाना को एक अलग राज्य घोषित करने के लिए 1969 के आंदोलन में शहीद हुए लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की।

Open in App
ठळक मुद्देकविता ने गन पार्क स्थित अमरवीरुला स्तूपम पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। नई क्षेत्रीय राजनीतिक शक्ति शुरू करने की योजना की घोषणा की।तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी आज से अलग राह पर चल दी हैं। 

हैदराबादः तेलंगाना के हैदराबाद में तेलंगाना जागृति की फाउंडर के. कविता ने अपनी नई पॉलिटिकल पार्टी 'TRS'- तेलंगाना राष्ट्र सेना लॉन्च की। बीआरएस छोड़ने के लगभग सात महीने बाद कविता आज एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की। कविता ने शनिवार को हैदराबाद के गन पार्क स्थित अमरवीरुला स्तूपम में तेलंगाना को एक अलग राज्य घोषित करने के लिए 1969 के आंदोलन में शहीद हुए लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी आज से अलग राह पर चल दी हैं। एक नई क्षेत्रीय राजनीतिक शक्ति शुरू करने की योजना की घोषणा की।

कहा कि यह राज्य की "आकांक्षाओं और अधूरे एजेंडे" पर ध्यान केंद्रित करेगी। कविता ने कहा कि उन्हें और उनके समर्थकों को बीआरएस से "निष्कासित" किया गया था और उन्होंने स्वेच्छा से पार्टी नहीं छोड़ी थी। बीआरएस पार्टी का गठन तेलंगाना की क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किया गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम, काम और पार्टी की आत्मा ही बदल दी।

जिसके परिणामस्वरूप जनता के साथ उनका संबंध टूट गया। जब कोई पार्टी अपने मूल मुद्दे से भटक जाती है, तो वह टिक नहीं सकती। उन्होंने कहा, "तेलंगाना के अधूरे एजेंडे और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें एक क्षेत्रीय पार्टी की जरूरत है, जो हमारी पार्टी होगी।" तेलंगाना जागृति प्रमुख ने आगे कहा, "बीआरएस पार्टी, जिसके मेरे पिता अध्यक्ष हैं, ने हमें निष्कासित कर दिया है।

हमने उन्हें नहीं छोड़ा है, न परिवार को और न ही पार्टी को। हमें निष्कासित किया गया है। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती। लेकिन मैं तेलंगाना की बेटी हूं। मेरे खून में तेलंगाना है, इसका हौसला है। हम बहुत दृढ़ हैं, अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। हमने अपने जीवन के 20 साल तेलंगाना आंदोलन में बिताए हैं।

तेलंगाना का विकास करने के लिए, इसकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए, चाहे हमारी पुरानी पार्टी हो या न हो, चाहे हमारा परिवार हमारे साथ हो या न हो, मेरा मानना ​​है कि तेलंगाना के लोग ही मेरा परिवार हैं। तेलंगाना की मिट्टी की खुशबू हमें प्रेरित करेगी।" 

सितंबर 2025 में कथित "दल-विरोधी गतिविधियों" के आरोप में कविता को पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद बीआरएस से उनका बाहर निकलना एक अप्रिय घटनाक्रम में बदल गया। बीआरएस नेताओं टी हरीश राव और जे संतोष राव के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के बाद कविता को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

निलंबन के बाद, उन्होंने हरीश राव और संतोष राव पर हमला बोलते हुए उन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ मिलकर "हमारे परिवार और पार्टी को नष्ट करने की साजिश रचने" का आरोप लगाया। उन्होंने एमएलसी पद से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जनवरी 2026 में औपचारिक रूप से बीआरएस छोड़ दिया।

टॅग्स :के चंद्रशेखर रावतेलंगानाके कविताभारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतराजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद ?, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-सरपंच चुनाव लड़ने के भी लायक नहीं, अपनी जान बचाने के लिए भाजपा में गए?

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान