Har Ghar Tiranga: पीएम मोदी की मां हीराबेन ने बांटें तिरंगे, बच्चों संग फहराया राष्ट्रीय ध्वज, देखें तस्वीरें

By रुस्तम राणा | Updated: August 13, 2022 16:25 IST2022-08-13T16:25:23+5:302022-08-13T16:25:23+5:30

Next

Har Ghar Tiranga: आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आवाह्न किए गए 'हर घर तिरंगा' अभियान के चलते देशभर कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

इसी कड़ी में शनिवार को प्रधानमंत्री की मां हीराबेन मोदी ने हर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया है।

इस कार्यक्रम के पीएम मोदी की मां बच्चों को तिरंगा बांटते हुए नजर आ रही हैं।

इसके अलावा तस्वीरों में वे बच्चों संग तिरंगे को फहराते हुए नज़र आ रही हैं।

हर घर तिरंगा मुहिम में आम जन से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां जुड़ रही हैं। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा से लेकर आनंद महिंद्र इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।