लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान के 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया

By संदीप दाहिमा | Updated: April 29, 2022 16:24 IST

Open in App
1 / 4
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पहले से ही भीषण लू का सामना कर रही दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 12 साल में अप्रैल महीने में सर्वाधिक तापमान था।
2 / 4
राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में अप्रैल महीने में अभी तक का सर्वाधिक तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस 29 अप्रैल 1941 को दर्ज किया गया था। वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने कहा, ‘‘ सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को तापमान के 0.5 से एक डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर यह 46 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।’’
3 / 4
उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान दर्ज होने का पूर्वानुमान है। जेनामणि ने कहा कि राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दो से चार मई के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी ने शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में लोगों को भीषण लू को लेकर आगाह करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग, मौसम की चेतावनियों के लिए चार रंग के अलर्ट जारी करता है।
4 / 4
‘ग्रीन अलर्ट’ (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), ‘येलो अलर्ट’ (स्थिति पर नजर रखें), ‘ऑरेंज अलर्ट’ (स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें) और ‘रेड अलर्ट’ (स्थिति से निपटने लिए कदम उठाएं)। बढ़ती गर्मी और कोयले की कमी के कारण उत्पन्न बिजली संकट के बीच दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को आगाह किया था कि मेट्रो ट्रेन और अस्पतालों सहित राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने में समस्या हो सकती है।
टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

भारतधूल भरी आंधी ने उजाड़े कई आशियाने, आंधी-बारिश से 89 की मौत; मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र