लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेंन, डीएमआरसी

By संदीप दाहिमा | Updated: September 16, 2023 20:15 IST

Open in App
1 / 5
DMRC Airport Express Line: दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर रविवार से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भारत के सबसे तेज मेट्रो कॉरिडोर पर ट्रेन की गति को धीरे-धीरे 90 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 120 किमी प्रति घंटे करना, विभिन्न सरकारी एजेंसियों और विशेषज्ञों के परामर्श के साथ-साथ डीएमआरसी के अभियंताओं द्वारा सावधानीपूर्वक योजना बनाने और उसके समयबद्ध कार्यान्वयन से संभव हुआ है। (Photo: DMRC/Twitter)
2 / 5
डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘17 सितंबर से, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का परिचालन करने जा रहा है।’’ (Photo: DMRC/Twitter)
3 / 5
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को द्वारका में यशोभूमि नामक इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। वह साथ ही दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित खंड का लोकार्पण करेंगे जो द्वारका सेक्टर-21 को द्वारका सेक्टर 25 से जोड़ने के लिए बनाई गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित खंड द्वारका सेक्टर 21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन 17 सितंबर को अपराह्न तीन बजे से शुरू हो जाएगा। (Photo: DMRC/Twitter)
4 / 5
सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित खंड के लोकार्पण के बाद इस लाइन पर बढ़ी हुई गति से ट्रेन का परिचालन करने की संभावना है। वर्तमान में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन का परिचालन नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन से द्वारका सेक्टर 21 स्टेशन तक होता है । नयी दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक की कुल यात्रा में लगभग 21 मिनट लगेंगे। (Photo: DMRC/Twitter)
5 / 5
पहले, नयी दिल्ली और द्वारका सेक्टर 21 के बीच यात्रा का समय लगभग 22 मिनट था, और अब इन दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी तय करने में लगने वाला समय घटकर लगभग 19 मिनट रह जाएगा जिससे तीन मिनट की बचत होगी। डीएमआरसी ने बताया कि नयी दिल्ली और दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन के बीच यात्रा का अनुमानित समय लगभग 15 मिनट और 30 सेकंड होगा। डीएमआरसी ने कहा कि पहले यह समय 18 मिनट से थोड़ा अधिक था। (Photo: DMRC/Twitter)
टॅग्स :दिल्ली मेट्रोनरेंद्र मोदीAirports Authority of Indiaदिल्लीMetropolitan Transportation Authority
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला