लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर बैठकर निकाला जुलूस, see pics

By संदीप दाहिमा | Updated: June 29, 2020 15:34 IST

Open in App
1 / 10
कांग्रेस की युवा इकाई के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को बैलगाड़ी पर बैठकर जुलूस निकाला।
2 / 10
आज (29 जून) को पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है।
3 / 10
कांग्रेस देशभर में जिला मुख्यालय पर धरना दे रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे थे, तो दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
4 / 10
दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया, पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त और शिवानी चोपड़ा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
5 / 10
तानाशाही सरकार इस तरह से हमारी आवाज नहीं दबा सकती, हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
6 / 10
पटना में भी पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल, बैलगाड़ी और घोड़े की सवारी करते दिखे।
7 / 10
अहमदाबाद में भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा, 'एक तरफ कोरोना महामारी और दूसरी तरफ मंहगाई की मार। पेट्रोल डीज़ल की कीमतें बढ़ाकर ये सरकार पूरे देश को लूट रही है'
8 / 10
कांग्रेस ने कहा है, कच्चे तेल की कीमतों और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में अंतर स्पष्ट कर रहा है कि भाजपा की लूटनीति पूरे जोर-शोर से चल रही है।
9 / 10
कांग्रेस ने कहा, पिछले 6 साल में पेट्रोल-डीजल पर 12 बार कर बढ़ाकर भाजपा ने आम जनता को लूटने का काम किया है।
10 / 10
इस महामारी संकट में लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने भाजपा के जनविरोधी चेहरे को बेनकाब किया है। जनहित पर मुनाफाखोरी भारी है।
टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावकांग्रेसभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?