लाइव न्यूज़ :

जोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2025 17:59 IST

Open in App
1 / 6
प्रतिष्ठित पीपुल पत्रिका ने ब्रिटिश अभिनेता जोनाथन बेली को साल 2025 का सबसे ‘सेक्सी’ पुरुष करार दिया है। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
2 / 6
अपने प्रकाशन के 40 साल पूरे होने का जश्न मना रही पीपुल पत्रिका ने सोमवार रात ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन’ में ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव 2025’ के रूप में बेली के नाम की घोषणा की। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
3 / 6
बेली नेटफ्लिक्स पर प्रसारित रोमांटिक वेब सीरीज ‘ब्रिजरटन’ और ‘विकेड’ तथा ‘जुरासिक वर्ल्ड : रिबर्थ’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
4 / 6
उन्होंने (37) शो में मजाकिया लहजे में कहा, “यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और मैं कहना चाहता हूं कि जिमी, इस खिताब को ठुकराने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, जिसकी वजह से यह मुझे मिल सका”। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
5 / 6
फैलन ने पीपुल पत्रिका के दो कवर-पेज जारी किए, जिनमें से एक में बेली एक समुद्री तट पर, जबकि दूसरे में एक कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं। बेली ने पीपुल पत्रिका के साथ साक्षात्कार में कहा, “यह एक बहुत बड़ा सम्मान है। जाहिर है, मैं बेहद खुश हूं। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि मैं इस खिताब के लिए चुना गया हूं”। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
6 / 6
पीपुल पत्रिका 1985 में अपना प्रकाशन शुरू होने के बाद से ही हर साल ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव’ की घोषणा करती आई है। पत्रिका ने पहली बार यह खिताब अभिनेता मेल गिब्सन को दिया था। वहीं, पिछले साल जॉन क्रॉसिंस्की को ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव’ घोषित किया गया था। जॉर्ज क्लूनी, पैट्रिक डेंपली, क्रिस इवांस, पॉल रुड, माइकल बी जॉर्डन और जॉन लीजेंड जैसे सितारे भी यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
टॅग्स :Hollywoodhollywood celebrities
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन 

बिदेशी सिनेमाAvatar 3 trailer: जेम्स कैमरून की साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर आउट, कैसे और कहां देखें फिल्म का ट्रेलर

बिदेशी सिनेमानए सुपरमैन पर फिदा जेन-जी और नाक-भौं सिकोड़ती पुरानी पीढ़ी