लाइव न्यूज़ :

थायराइड के मरीज बिल्कुल न खाएं ये 7 चीजें, सेहत के लिए हैं हानिकारक

By संदीप दाहिमा | Updated: September 28, 2021 07:07 IST

Open in App
1 / 7
ऑयली और जंक फूड सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसके सेवन से मोटापा, हृदय रोग, डायबिटीज जैसी जानलेवा बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। थायरॉयड के मरीज को ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की चीजें थायरॉयड हार्मोन बनाने वाली दवाओं के असर को कम करती हैं।
2 / 7
चीनी का अत्‍यधिक सेवन किसी भी सूरत में स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता है। चीनी या मिठाई शरीर में वसा को बढ़ावा देता है बल्कि यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी सही नहीं है। चीनी से मुंह संबंधी समस्‍याओं का भी खतरा होता है। थायरॉयड होने पर ज्यादा चीनी खाने से भी बचें। अगर संभव हो, तो सभी मीठे पदार्थों को खाने से बचें
3 / 7
ग्लूटेन में ऐसे प्रोटीन्स होते हैं, इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर करते हैं। इसीलिए, थायरॉयड होने पर इसे ब्रेड, बिस्कुट, बंद, पाव जैसी चीजों को खाने से बचें। अगर आप ऐसे फूड का सेवन कर रहे हैं तो इन्‍हें आज से ही छोड़ दें।
4 / 7
वैस तो हाइपोथायराइडिज्म के इलाज के दौरान सोया नहीं खाना चाहिए। लेकिन, कहते हैं कि थायरॉयडकी दवाई लेने के चार घंटे बाद इसे खा सकते हैं। अगर आपको सोया लेना है तो पहले डॉक्‍टर की सलाह लें।
5 / 7
ऐसा कहा जाता है कि कॉफी का सेवन आपके मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करता है। लेकिन कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं किया जाना चाहिए। ज्‍यादा कॉफी पीने से भी थायरॉयड से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कॉफी में मौजूद एपिनेफ्रीन और नोरेपिनेफ्रीन थायरॉयड को बढ़ावा देते हैं।
6 / 7
अगर आप थायरॉयड का इलाज करा रहे हैं, तो बंदगोभी और ब्रोकोली खाने से भी बचें। ये दोनों सब्जियां थायरॉयड के इलाज में बाधक हो सकती हैं। इसके सेवन से समस्‍या का समाधान करना मुश्किल हो सकता है।
7 / 7
हाइपोथायरायडिज्म पर्याप्त आयोडीन की कमी के कारण भी होता है। ऐसे मामलों में, आयोडीन युक्त नमक या आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से नुकसान हो सकता है। इससे थायरॉयड ग्रंथि का कामकाज प्रभावित हो सकता है।
टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर