गलती से भी ना खाएं प्याज, वर्ना हो जाएंगी बीपी, डायबिटीज समेत ये 8 गंभीर बीमारियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 18, 2019 06:59 AM2019-11-18T06:59:54+5:302019-11-18T06:59:54+5:30

Next

प्याज का इस्तेमाल खाना बनाने और सलाद के रूप में किया जाता है। अक्सर लोग सलाद में कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, कच्चा प्याज बवासीर, कब्ज और कान के दर्द जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। लेकिन हर फायदेमंद चीज के कुछ नुकसान भी होते हैं और प्याज के भी हैं, चलिए जानते हैं।

यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान करवा रही हैं, तो आपको अन्य दवाओं के साथ प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई पर्याप्त सबूत नहीं है। लेकिन वेबएमडी के अनुसार, इस दौरान आपको भोजन में अधिक मात्रा में प्याज का उपयोग करने से बचें।

अगर आप किसी ब्लीडिंग डिसऑर्डर से पीड़ित हैं, तो आपको प्याज का कम इस्तेमाल करना चाहिए। प्याज रक्त के थक्के को धीमा कर सकता है। माना जाता है कि प्याज को दवा के रूप में लेने पर रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है। यदि आपको ऐसी कोई समस्या है, तो प्याज या प्याज के रस को औषधि के रूप में उपयोग न करें।

अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है, तो आपको प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एलर्जी वाले लोगों को मगवॉर्ट और अजवाइन भी एलर्जी हो सकती है। यदि आप एलर्जी से पीड़ित हैं, तो औषधीय मात्रा में उपयोग न करें।

प्याज रक्त शर्करा को कम कर सकता है। यदि आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आप बहुत कम औषधीय मात्रा में प्याज का उपयोग करें। इसके अलावा नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच करते रहे। 

जिन लोगों को लीवर से जुड़ी कोई परेशानी हो तो उन्हें कच्चे प्याज के सेवन से बचना चाहिए, कच्चे प्याज से लीवर की परेशानी और भी बढ़ सकती है।

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो उन्हें भी कच्चा प्याज नही खाना चाहिए, कच्चा प्याज खाने से ब्लड लेवल कम होता है, जिससे एनीमिया हो जाता है।

लो ब्लडप्रेशर से जूझ रहे लोगों के लिए भी कच्चा प्याज हानिकारक हो सकता है, कच्चा प्याज ब्लडप्रेशर को और भी कम कर देता है।