लाइव न्यूज़ :

जोड़ों के दर्द का इलाज : इन 7 चीजों से मिलेगा जोड़ों के दर्द से छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: September 29, 2021 19:07 IST

Open in App
1 / 7
ऐसा मान जाता है कि सेब के सिरके में मैग्निशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस मौजूद होता है। इसके उपयोग से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। यह जोड़ों से यूरिक एसिड की अधिकता को कम करने में मदद करता है। इसके लिए कप में गुनगुना पानी लें और इसमें एक चम्मच विनेगर और एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे सुबह खाली पेट प्रतिदिन पीने इस से जल्द ही राहत मिलेगी।
2 / 7
हल्दी के प्रति दिन सेवन करने से सूजन कम हो सकती है। गठिया से होने वाले सूजन पर भी असरदार है। हल्दी की जो कैप्सूल आती है वह 500 एमजी या 1000 की ले सकते हैं। आप हल्दी का जूस भी पी सकते हैं। इसके अलावा गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर सोने से पहले प्रतिदिन पिएं। इससे गठिया रोग से राहत मिलेगी।
3 / 7
अदरक की मदद से गठिया के दर्द से राहत पाई जा सकती है। इसके लिए सूखे अदरक को पीसकर पाउडर बना लें। अब 6 चम्मच अदरक पाउडर में 6 चम्मच जीरा का पाउडर और 3 चम्मच काली मिर्च का पाउडर को अच्छी तरह से मिलाकर सुरक्षित रख लें। आधी चम्मच पाउडर को पानी के साथ सेवन करें। ऐसा प्रतिदिन दिन में तीन बार सेवन करने से गठिया रोग से राहत मिलती है और दर्द कम होता है। साथ ही जकड़न दूर होती है। इसके अलावा प्रतिदिन अदरक का टुकड़ा चबाने से भी गठिया से राहत मिलता है क्योंकि इससे शरीर में खून का संचार बढ़ता है।
4 / 7
गठिया रोग में सरसों तेल की मालिश अच्छी होती है। इससे जकड़न और दर्द दोनों से राहत मिलता है। यह प्राकृतिक उपचार है। जिसके खून का संचार भी अधिक होता है। इसके लिए सरसों तेल को हल्का गुनगुना करके इसे दर्द वाले हिस्से पर मसाज करें। आप चाहे तो इस में प्याज का रस भी मिला सकते हैं। रात को सोने से पहले प्रतिदिन नियमित मसाज करने से दर्द से राहत मिलती है।
5 / 7
सेंधा नमक में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। जिससे यह शरीर में पीएच लेवल को संतुलित बनाए रखती है। शरीर में पीएच लेवल का संतुलित होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि हाई एसिडिटी से गठिया जैसे रोग को बढ़ावा मिलता है। इसके लिए आधा कप गुनगुने पानी में एक छोटी चम्मच सेंधा नमक और उतनी ही मात्रा में नींबू का रस को अच्छी तरह मिलाकर रात को सोने से पहले पिए। इसके अलावा आप बाल्टी में गुनगुने पानी को लेकर उसमें सेंधा नमक डालकर इससे जोड़ों की सिकाई करें। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी।
6 / 7
दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जिससे यह गठिया के दर्द को जल्द दूर करने में मददगार होती है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाएं। अब प्रतिदिन सुबह खाली पेट पिएं। ऐसा प्रतिदिन सेवन करने से गठिया के दर्द से राहत मिलती है।
7 / 7
गठिया के दर्द से निजात दिलाने में मददगार होता है क्योंकि मछली के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो दर्द को बहुत जल्दी कम कर देता है। इसके लिए एक से दो चम्मच मछली का तेल प्रतिदिन सेवन करें। गठिया के रोगी को सुबह- सुबह उठते के साथ बहुत परेशानी होती है। रात भर एक सी पोजीशन में रहने से हाथ पैर शरीर में जकड़न आ जाती है। अतः उठते के साथ अच्छा महसूस नहीं करते हैं। लेकिन खाली पेट मछली का तेल लेकर इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए