Pics: उबले चने नाश्ते में खान से मिलती भरपूर ताकत, ये 8 बीमारियां नहीं आएंगे पास By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 19, 2018 7:25 AMOpen in App1 / 7रातभर भिगे हुए चनों को सुबह उबालकर उसमें अदरक, जीरा और नमक को मिक्स कर खाने से कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है।2 / 7आपको रोजाना सुबह नाश्ते में उबले चनों का सेवन करना चाहिए। शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए उबले चनों में नींबू, अदरक के टुकड़े, हल्का नमक और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं। आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी।3 / 7दूषित पानी और दूषित खाना खाने से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गॉल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या सबसे अधिक हो रही है। रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें।4 / 7काले चने को रात के समय भिगो कर सुबह इसमें शहद मिलाकर खाएं। रोजाना इसका सेवन कोलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट प्रॉबल्म का खतरा टल जाता है।5 / 7बच्चों और गर्भवती महिलाओं में खून की समस्या आम है। चने और शहद दोनों में ही भरपूर आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।6 / 7काले चने चबाने से आपकी एक्सरसाइज हो जाती है, जिससे दांतों के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। इसके अलावा इससे आपको बुढ़ापे में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।7 / 7अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको उबले चनों का सेवन जरूर करना चाहिए। सुबह इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है, जोकि डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। और पढ़ें Subscribe to Notifications