झड़ते बालों से परेशान हैं, ऐसे लगाएं बालों में कलौंजी, 5 हेयर प्रॉब्लम्स होंगी दूर
By संदीप दाहिमा | Updated: January 4, 2022 07:14 IST2022-01-04T07:14:42+5:302022-01-04T07:14:42+5:30

अगर बालों का टूटना-झड़ना किसी तरह से कम हो जाए तो वॉल्यूम अपने आप ही बढ़ जाता है। कलौंजी के बीजों में 100 तरह के पोषक तत्व होते हैं जो बालों को हेल्दी बनाकर हेयर फॉल को रोकते हैं।

अचानक झड़ते-टूटे बाल और नए बालों का ना आना, ये हर दूसरे व्यक्ति की समस्या है। कलौंजी के बीजों में 'नाईजीलन' और 'थाइमो, क्वीनन' नामक तत्व होते हैं जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का काम करते हैं।

स्कैल्प पर किसी भी तरह का संक्रमण हो या लंबे समय से रूसी हो, कलौंजी के बीज उसे जड़ से ख़त्म करते हैं। ये स्कैल्प को पोषण प्रदान कर हेल्दी बनाते हैं।

उम्र से पहले अगर बाल सफेद होने लग जाएं तो कलौंजी के बीज इस्तेमाल करने चाहिए। ये बालों में आने वाले 'पिगमेंट' को हटाते हैं। परिणामस्वरूप बाल उम्र से पहले सफेद नहीं होते हैं। डैमेज हो चुके बालों को भी ठीक करते हैं ये बीज।

कलौंजी के बीजों को नेचुरल हेयर कंडीशनर भी माना जाता है। बालों में नमी बनाए रखने के लिए नेचुरल ऑइल की जरूरत होती है लेकिन हर किसी का स्कैल्प सही मात्रा में ऑइल नहीं देता है। कलौंजी के बीज का तेल वह ऑइल प्रदान करके बालों को सॉफ्ट बनाए रखता है।

लगाने का तरीका - अपने हाथों में कलौंजी के बीज का तेल लें। दोनों हाथों में अच्छी तरह लगाकर हाथों को एक दूसरे से मलते हुए तेल में थोड़ी गर्माहट लाएं। अब इस तेल को स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाते चले जाएं। हर बार आपको तेल को पहले अपने हाथ की हथेलियों में लगाकर मसलते हुए थोड़ा गर्म करना है और फिर लगाना है। तेल लगाने के आधे घंटे बाद कम केमिकल वाले शैम्पू से हेयर वॉश कर लें।

तेल में ये चीजें मिलाएं: कलौंजी के तेल में ऑलिव ऑइल, नारियल का तेल, अरंडी का तेल, नींबू, शहद आदि मिलाकर भी लगाया जा सकता नही। तेल में एक से अधिक चीजों को मिलाने से उसके पोषक तत्व और भी बढ़ जाते हैं। अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा ड्राई ही चुके हैं तो शहद जरूर ट्राई करें। अच्छा रिजल्ट हासिल होगा।

















