लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 258 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2023 21:22 IST

Open in App
1 / 5
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 258 नए मामले आए और मंडी तथा सिरमौर जिलों में संक्रमण के कारण दो और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,807 है।
2 / 5
मंडी जिले में 63 वर्षीय व्यक्ति और सिरमौर जिले में ₨68 वर्षीय महिला की संक्रमण के कारण मौत हो गयी जिससे राज्य में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,200 हो गयी है। मंडी में शुक्रवार को 19 वर्षीय महिला की संक्रमण से मौत हो गयी थी।
3 / 5
अभी तक कोविड-19 के कारण सबसे अधिक मौत कांगड़ा (1,268) में हुई है। इसके बाद शिमला में 730, मंडी में 518, सोलन में 341, हमीरपुर में 333, ऊना में 283, सिरमौर में 228, चंबा में 179, कुल्लू में 164, बिलासपुर में 97, किन्नौर में 41 तथा लाहौल और स्पीति में 18 लोगों की मौत हुई।
4 / 5
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पर्वतीय राज्य में साप्ताहिक संक्रमण दर 6.6 प्रतिशत दर्ज की गयी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने शुक्रवार को कहा था कि एक दिन में कोविड-19 का पता लगाने के लिए करीब 5,000 नमूनों की जांच की जा रही है और अस्पताल में भर्ती होने की दर 0.9 प्रतिशत है।
5 / 5
केंद्र के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार स्थिति पर नियमित आधार पर नजर रख रही है। शांडिल ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। हालांकि, उन्होंने सतर्कता बरतने और कोविड अनुकूल व्यवहार करने की अपील की। उन्होंने केंद्र से कोविड-19 रोधी टीकों की आपूर्ति करने का भी अनुरोध किया ताकि लोगों को एहतियाती खुराक दी जा सके।
टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए