Benefits Of Aam Panna: आम पन्ना न केवल लू बचाता है, शरीर को भी रखता है कई बीमारियों से दूर, जानिए इसके फायदे
By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 13, 2024 06:52 IST2024-04-13T06:52:53+5:302024-04-13T06:52:53+5:30
आम पन्ना गर्मियों के मौसम में जानलेवा लू या हीट स्ट्रोक से शरीर की रक्षा करता है। कच्चे आम से बना आम पन्ना पारंपरिक भारतीय पेय है।

फाइल फोटो
Benefits Of Aam Panna: आम पन्ना गर्मियों के मौसम में जानलेवा लू या हीट स्ट्रोक से शरीर की रक्षा करता है। कच्चे आम से बना आम पन्ना पारंपरिक भारतीय पेय है। गर्मियों में न केवल आम पन्ना बल्कि छाछ, ठंडाई जैसे अन्य पेय भी मौसम से निपटने में हमारी मदद करते हैं, लेकिन उन सभी में आम पन्ना का स्वाद अन्य से कुछ जुदा है।
हल्के मीठे और खट्टे स्वादों से भरपूर आम पन्ना न केवल शरीर को तुरंत ठंडा करता है, बल्कि ये शरीर को हाइड्रेट भी करता है और पाचन क्रिया में बहुत सहायक माना जाता है।
आम पन्ना में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। जी हां, आम पन्ना के सेवन से शरीर की कई परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।
आम पन्ना के फायदे
आम पन्ना से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
आम पन्ना में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन-सी इसे हमारे प्रतिरक्षातंत्र के लिए एक आवश्यक पेय पदार्थ है। इसका नियमति सेवन हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को रोगाणुओं से लड़ने के लिए मजबूत बनाते हैं।
आम पन्ना से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है
आम पन्ना का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पेट की गर्मी को दूर होती है। यह गर्मियों में पेट को ठंडा रखता है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसे पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पाचन संबंधी समस्याओं से आराम मिलता है। आम पन्ना पीने से एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
खून के विकारों को ठीक करता है
यदि आप खून से संबंधित विकारों से ग्रसित हैं तो आपको आम पन्ना से लाभ मिल सकता है। इसका सेवन रक्त वाहिकाओं को अधिक लचीला बनाकर इसमें मौजूद आयरन से नई लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। विटामिन सी लोहे के अवशोषण में मदद करके है, इसके अलावा आम पन्ना टीबी और पेचिश जैसी समस्याओं से बचाता है।
आम पन्ना खून की कमी को दूर करता है
शरीर में खून की कमी को दूर करता है आम पन्ना का सेवन। जब हीमोग्लोबिन लेवल कम हो जाता है, तो आप एमीनिया के शिकार हो सकते हैं। इससे बॉडी सेल्स में ऑक्सीजन भी सही से नहीं पहुंच पाता है। आम पन्ना पीने से खून में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है।