लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Update: देश में कोविड-19 के 50 नए मामले सामने आए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2023 16:15 IST

Open in App
1 / 5
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नये मामले सामने आए हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 492 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर शनिवार को अद्यतन किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
2 / 5
वेबसाइट पर सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार, केरल में पिछले महीने हुई 93 मौतों और 891 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के मामलों का मिलान करने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,32,023 हो गई है। मंत्रालय ने कहा,''राज्य के आग्रह पर मृतकों और स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर लौटे मरीजों की संख्या का मिलान किया गया।''
3 / 5
वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार,‘‘बीते 24 घंटों में कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई है।’’ देश में, कोविड के अबतक कुल 4.49 करोड़ मामले सामने आये हैं।
4 / 5
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस कोविड-19 से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,64,751 हो गयी है और संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
5 / 5
महामारी से होने वाली मृत्यु की दर 1.18 प्रतिशत है। वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 रोधी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?