विटामिन-C से भरपूर 6 फल, ठंड में इम्यूनिटी बढ़ाने में हैं सहायक, डाइट में करें शामिल
By संदीप दाहिमा | Published: January 21, 2022 07:04 AM2022-01-21T07:04:54+5:302022-01-21T07:04:54+5:30
सर्दियों में अमरूद खाने का अलग ही मजा होता है। कच्चे अमरूद को काला नमक और लाल मिर्च के साथ खाने में खाने से स्वाद बढ़ जाता है। इसके अलावा, अमरूद कई पोषक तत्वों के लिए भी जाना जाता है। इसे खाने से वजन कम करने, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और डायबीटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
यह एक ऐसा शक्तिशाली फल है, जो सर्दियों में आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बना सकता है। यूएसडीए के आंकड़ों के अनुसार, मात्र 100 मिलीग्राम कीवी आपको 74।7 ग्राम विटामिन सी प्रदान करता है। समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अपनी डाइट में जरूरी शामिल करें।
इसमें कोई शक नहीं है कि स्ट्रॉबेरी विभिन्न शक्तिशाली पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं। सबसे बड़ी बात इसमें कोलेस्ट्रॉल, कैलोरी और फैट नहीं होता है।
बेशक यह थोड़ा महंगा मिलता है लेकिन इसके नियमित सेवन से खून की कमी दूर होती है। इसमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है। आप इन दिनों रोजाना एक गिलास अनार का जूस या सलाद में खा सकते हैं। इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
सर्दियां शुरू होते ही बाजार में संतरे बिकने लगते हैं। संतरे में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देने, आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
सभी लोगों को अंगूर खाना पसंद होता है। स्वादिष्ट होने के साथ अंगूर को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। विटामिन सी के अलावा इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।