लाइव न्यूज़ :

लहसुन खाने के इन फायदों को जानकर रह जाएंगे हैरान, सोने से पहले ऐसे खायें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 24, 2018 7:21 AM

Open in App
1 / 6
सर्दियों में लहसुन के सेवन से शरीर को गर्मी मिलने के साथ-साथ इस मौसम में होने वाली सर्दी, खांसी, फ्लू, जुकाम आदि से भी राहत मिलती है। लहसुन का लगातार सेवन करने से मर्दाना ताकत में भी वृद्धि होती है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और अगर कोई सेक्स से जुड़ी समस्या से परेशान है तो उसे भी फायदा होता है। ठंड के मौसम में तमाम बीमारियों से बचने के लिए आपको लहसुन को भूनकर ही खाना होगा। इसके लिए आप लहसुन को बिना छीले अलग कर लें और कढ़ाई में अच्छी तरह भून लें। इसके बाद इसे छील कर इसका सेवन कर लें। आपको रात को सोने से पहले इसका सेवन करना चाहिए।
2 / 6
1) कैंसर से बचाने में सहायक: लहसुन के अंकुरित होने के प्रक्रिया के दौरान उसमें फाइटोकेमिकल्स का उत्पादन होता है। इस रासायनिक यौगिक में कैंसर सेल को ब्लॉक करने की क्षमता होती है। यह शरीर में कैंसर पैदा करने वाले कैमिकल्स को रोकने में भी सहायक है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन कैंसर के लिए जिम्मेदार फ्री रैडिकल्स की सफाई करने में भी सहायक है।
3 / 6
2) स्किन प्रॉब्लम्स से बचाता है: एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अंकुरित लहसुन शरीर में फ्री रैडिकल्स को खत्म करता है जिससे आपको समय से पहले बूढ़ा होने के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। एक अध्ययन के अनुसार, लहसुन आपको न केवल झुर्रियों से बचाता है बल्कि इसमें अंगों की गिरावट को रोकने की भी क्षमता होती है।
4 / 6
3) इम्युनिटी सिस्टम को बनाता है मजबूत: एक अध्ययन के अनुसार पांच दिन में अंकुरित हुए लहसुन को खाने से आपके शरीर को ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स की मजबूत खुराक मिलती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स आपके इम्युनिटी सिस्टम को मज़बूत बनाकर आपको विभिन्न संक्रमण से बचाते हैं।
5 / 6
4) दिल को रखता है स्वस्थ: अंकुरित लहसुन फाइटोकेमिकल्स कार्सिनोजन की गतिविधि को ब्लॉक करके एंजाइम गतिविधि को बढ़ावा देता है और प्लैक के गठन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों को भी ब्लॉक करता है। प्लैक दिल के लिए एक हानिकारक कारक है।
6 / 6
5) स्ट्रोक से बचाता है: लहसुन एंजोन का अच्छा स्रोत है, ये पदार्थ रक्त के थक्के के गठन से बचाता है। इसमें नाइट्राइट भी होता है, जो धमनियों को चौड़ा करने में सहायक है। ये दोनों गतिविधियां ब्रेन की ब्लड वेसल्स में खून का थक्का जमने के लिए ज़िम्मेदार हैं। फाइटोकेमिकल्स से खून का थक्का बनने की गतिविधि को रोकने में मदद मिलती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडसर्दियों का खानाविंटर्स टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य'माँ, पिताजी, मैं ऊब गया हूँ!' इन छुट्टियों में बच्चों को अपनी बोरियत से निपटना कैसे सिखाएं

स्वास्थ्यCovid JN.1 के खिलाफ रामबाण का काम करेंगे ये सुपरफूड्स, इम्यूनिटी सिस्टम होगा मजबूत

स्वास्थ्यHealth Benefits of Sesame Seeds: सर्दियों में तिल खाने से होगा जबरदस्त फायदा, पोषक तत्वों से भरपूर है ये सुपरफूड

स्वास्थ्यHealth Tips 2024: नववर्ष की शुरुआत के साथ अपनी इन आदतों में करें बदलाव, पूरे साल रहेंगे स्वस्थ

स्वास्थ्यHealth Tips: महिलाएं 35 की उम्र के बाद जरूर कराएं ये टेस्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यCovid-19 Virus: भारत में कोरोना का कहर, 24 घंटो में 12 की मौत, तेजी से बढ़े वायरस के मामले

स्वास्थ्यCOVID-19 case updates: कोविड संक्रमण के 761 मामले, 12 लोगों की मौत, केरल में कोरोना विस्फोट, 1249 केस, जानें अन्य राज्य का हाल, देखें अपडेट

स्वास्थ्यCovid-19 JN.1 variant: 12 राज्यों में चार जनवरी तक जेएन.1 केस 619, कर्नाटक में हालत गंभीर, 199 मामले दर्ज, जाने केरल , महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और आंध्र प्रदेश का हाल

स्वास्थ्यCancer News: देश में कैंसर अभी भी जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा

स्वास्थ्यCOVID-19 case updates: 24 घंटे में 760 नए केस, केरल और कर्नाटक में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत, जानें अपडेट