लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh CM Oath Ceremony: विष्णुदेव साय ने सीएम पद की, अरुण साव और विजय शर्मा नए डिप्टी सीएम, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 13, 2023 4:23 PM

Open in App
1 / 7
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता विष्णुदेव साय ने बुधवार को यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साय के साथ ही भाजपा विधायक अरुण साव और विजय शर्मा ने भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2 / 7
यह पहला मौका है जब राज्य में मुख्यमंत्री को सहयोग करने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं।
3 / 7
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
4 / 7
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। भाजपा ने रविवार को प्रमुख आदिवासी नेता साय (59) को छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था।
5 / 7
साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री साय छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। इस क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर अब भाजपा का कब्जा है।
6 / 7
साय के साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव (54) प्रभावशाली साहू (तेली) ओबीसी समुदाय से आते हैं तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अधिवक्ता से नेता बने साव ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी थानेश्वर साहू को लोरमी सीट से 45,891 वोटों से हराया है।
7 / 7
अन्य उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (50) ब्राह्मण समुदाय से हैं। वह राज्य में भाजपा के महामंत्री हैं। हिंदुत्व के मुखर समर्थक शर्मा ने कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशाली कांग्रेस नेता और निवर्तमान मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों से हराया है। 
टॅग्स :छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023विष्णु देव सायBJPनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhattisgarh CM Oath Ceremony: विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, अरुण साव और विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री बने

भारतSecurity Breach In Parliament: सदन सुरक्षा में भारी चूक, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सभी दलों की बैठक बुलाई, देखें वीडियो

भारतभाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने लोकसभा में घुसपैठ करने वाले एक युवक को जकड़ा, गर्दन पकड़कर नीचे गिरा दिया, बाद में लिए गए हिरासत में

भारतBhajan Lal Sharma Rajasthan New CM: भजनलाल शर्मा बने #Rajasthan के नए CM

भारतMadhya Pradesh: MP के 19वें मुख्यमंत्री बने डॉ मोहन यादव, देवड़ा, शुक्ल ने डिप्टी CM की ली शपथ , भीड़ में घिरे शिवराज, मामा-मामा के नारे

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढVishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ जसमनी देवी से लिया आशीर्वाद, फोटो वायरल

छत्तीसगढVishnu Deo Sai: राम मंदिर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 13 दिसंबर को लेंगे शपथ!, देखें वीडियो

छत्तीसगढविष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, राज्य को मिला आदिवासी सीएम , बीजेपी ने साधे कई निशाने

छत्तीसगढरायपुर में भाजपा पर्यवेक्षकों की बैठक शुरू, लंच पर विधायकों से होगी मुलाकात, मुख्यमंत्री को लेकर अनिश्चितता खत्म होगी

छत्तीसगढChhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा में करोड़पति विधायकों की संख्या में बढ़ोतरी, 2018 में 68 तो इस बार 72, बीजेपी के 43 एमएलए मालदार!