लाइव न्यूज़ :

GST collection in January: 12.3 प्रतिशत बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये?, बजट के दिन मोदी सरकार की बंपर कमाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 1, 2025 22:01 IST

Open in App
1 / 7
GST collection in January: घरेलू आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से जनवरी में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 12.3 प्रतिशत बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये हो गया। शनिवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
2 / 7
GST collection in January: जीएसटी संग्रह में घरेलू स्तर पर वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री से राजस्व 10.4 प्रतिशत बढ़कर 1.47 लाख करोड़ रुपये हो गया। आयातित वस्तुओं से कर राजस्व 19.8 प्रतिशत बढ़कर 48,382 करोड़ रुपये रहा। जनवरी में कुल जीएसटी राजस्व 1,95,506 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना 12.3 प्रतिशत की वृद्धि है।
3 / 7
GST collection in January:  समीक्षाधीन महीने में 23,853 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया, जो 24 प्रतिशत अधिक है। रिफंड को समायोजित करने के बाद कुल शुद्ध जीएसटी राजस्व 10.9 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा।
4 / 7
GST collection in January: केपीएमजी के अप्रत्यक्ष कर प्रमुख एवं भागीदार अभिषेक जैन ने कहा कि जीएसटी संग्रह में लगातार बढ़ोतरी आर्थिक वृद्धि में तेजी और व्यवसायों के बीच कर अनुपालन बढ़ने का संकेत देती है।
5 / 7
GST collection in January: जैन ने कहा, ''अधिक रिफंड के बावजूद संग्रह में वृद्धि सराहनीय है, जो विभाग के रिफंड प्रसंस्करण में बेहतर दक्षता का संकेत देती है। यह कारोबार सुगमता की दिशा में एक उत्साहजनक कदम है।''
6 / 7
GST collection in January:  डेलॉयट इंडिया के भागीदार एम एस मणि ने कहा कि तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में जीएसटी संग्रह में 10-20 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
7 / 7
GST collection in January: दूसरी ओर जीएसटी अधिकारियों के लिए यह चिंता की बात है कि कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में केवल 5-9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
टॅग्स :GST Councilजीएसटीनिर्मला सीतारमणnirmala sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां