Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, 19 दिसंबर 2023 सोने का भाव, आज का गोल्ड रेट

By संदीप दाहिमा | Published: December 19, 2023 06:25 PM2023-12-19T18:25:03+5:302023-12-19T18:26:58+5:30

Next

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 121 रुपये की गिरावट के साथ 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2024 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 121 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

इसमें 14,771 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,038.60 डॉलर प्रति औंस रह गया।

यहाँ देखें सोने-चांदी का आज का भाव, लेटेस्ट गोल्ड प्राइस, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद