सोफिया हयात की न्यूड तस्वीर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल, फैंस ने लगाई जमकर लताड़

By ललित कुमार | Published: May 18, 2019 12:41 PM2019-05-18T12:41:41+5:302019-05-18T12:41:41+5:30

Next

टीवी स्टार और मॉडल सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो शेयर कर सनसनी मचा दी है।

सोफिया हयात आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार सोफिया ने बोल्डनेस की हदें पार कर दी हैं।

सोफिया की इस तस्वीर को देखने के बाद इंस्टाग्राम पर फैंस ने कई तरह के भद्दे कमेंट्स करने के साथ साथ जमकर लताड़ भी लगाई है।

हाल में ही वह ऊपर बिना कुछ पहने नजर आई थीं। अब बिल्कुल न्यूड फोटो से सोफिया ने फैंस को चौंका दिया है।

वह पहले भी हालांकि इस तरह की फोटो शेयर कर चुकी हैं। सोफिया हयात अध्यात्मिकता को सेक्सी और हॉटनेस से जोड़ती हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा भी रखा है SPIRITUAL IS SEXY।

इस फोटो में वह पूरी न्यूड और अपने हाथों से शरीर के ऊपर कि हिस्से को ढका हुआ है। नीचे भी उन्होंने कुछ भी नहीं पहना हुआ है।

सोफिया ने इस बोल्ड फोटो को न्यूडिटी को दार्शनिकता के साथ जोड़ा है। साथ ही खुद को काली, पृथ्वी, शिव व मां बताया है।

सोफिया की इस फोटो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस ऐसे हैं जो सोफिया की इस फोटो से नाराज से नडर आ रहे हैं और जमकर क्लास लगा रहे हैं।

कुछ ने उन्हें नॉटी कहा तो कुछ ने उन्हें अश्लीलता फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।