लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान, तापसी और अनुष्का ने BCCI के समान वेतन के फैसले की प्रशंसा की

By संदीप दाहिमा | Updated: October 28, 2022 22:47 IST

Open in App
1 / 5
बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान, तापसी पन्नू और अनुष्का शर्मा ने गुरूवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्रीय अनुबंधित महिला और पुरूष क्रिकेटरों को समान मैच फीस देने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया।
2 / 5
शाहरूख ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘कितना बढ़िया ‘फ्रंट फुट’ शॉट है। खेल एक से ज्यादा तरीकों से समानता ला रहा है। उम्मीद करता हूं कि अन्य भी इसका अनुसरण करेंगे। ’’
3 / 5
इस साल आयी ‘शाबाश मिठू’ में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का किरदार निभाने वाली तापसी ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘समान काम के लिये समान वेतन की ओर उठाया गया यह बड़ा कदम है।
4 / 5
उदाहरण देकर अगुआई करने के लिये शुक्रिया बीसीसीआई। ’’ वहीं अनुष्का ने बीसीसीआई सचिव जय शाह की ट्वीट का ‘स्क्रीनशॉट’ साझा करते हुए ताली बजाने वाली तीन ‘इमोजी’ पोस्ट की।
5 / 5
अनुष्का आने वाली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी बीसीसीआई की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, ‘‘यह शानदार फैसला है, हमारी महिला खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट में आने के लिये यह बड़ी भूमिका निभायेगा। ’’ अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘शानदार। बहुत अच्छा बीसीसीआई। ’’ फिल्म निर्माता ओनिर ने भारतीय फिल्म जगत को भी इसी राह पर बढ़ने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा, ‘‘शानदार। उम्मीद है कि भारतीय फिल्म जगत भी इससे सबक लेगा। ’’
टॅग्स :शाहरुख खानअनुष्का शर्मातापसी पन्नूबीसीसीआईटी20आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?