रेड गाउन में बला की खूबसूरत लगीं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस संग दिए रोमांटिक पोज

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: April 21, 2023 04:04 PM2023-04-21T16:04:17+5:302023-04-21T16:19:22+5:30

Next

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ लंदन में हुए 'सिटाडेल' के प्रीमियर में पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इन्स्ताग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा रेड कलर के ऑफ-शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है, वहीं निक जोनस ब्लैक पैंट-सूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

फोटोज में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ कभी लिफ्ट में और काफी बालकनी में रोमांटिक पोज़ देती नजर आ रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

तस्वीरों को शेयर करते हुए निक जोनस कैप्शन दिया - वर्ल्ड प्रीमियर पर मेरी प्रियंकाचोपड़ा और सिटाडेल ऑन प्राइम की पूरी कास्ट को बधाई। 28 अप्रैल को amazon prime पर स्ट्रीमिंग! (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस ऑउटफिट में प्रियंका चोपड़ा काफी हॉट लग रही है और फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर यंका चोपड़ा और निक जोनस की ये रोमांटिक तस्वीरें काफी वायरल हो रहीं हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)